-

मशहूर सेलेब्स की लाइफ में क्या नया चल रहा है, वो क्या खाते हैं, कैसे रहते हैं उनका लाइफस्टाइल क्या है। हर कोई जानना चाहता है। सेलेबस की जिंदगी से जुड़ी खास बातें और खास लोगों के बासे में लोग अक्सर जानने के इच्छुक रहते हैं। मशहूर सेलेब्स के लाइफ पार्टनर्स की बात करें, तो वह भी किसी से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं, इन मशहूर सेलेब्स की बेटर-हाफ अपनी असल जिंदगी में क्या करती हैं।
-
बॉक्सर आमिर खान और उनकी बेटर हाफ फरयाल मखदूम: फरयाल मखदूम बॉक्सिंग चैंपियन आमिर खान की वाइफ होने के साथ-साथ एक स्टनिंग मॉडल भी है। इतना ही नहीं उनका खुद का कॉस्मेटिक रेंज भी है, जो फरयाल मखदूम कॉस्मेटिक्स के नाम से मशहूर है। मुख्य रूप से यह लिप्सटिक बेचने के लिए जानी जाती हैं।
-
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने हाल ही में करण जौहर के घर की छत डिजाइन की थीं। इसके बाद करण की टेरेस की तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
-
ट्विंकल खन्ना से अक्षय ने शादी के लिए प्रपोज किया। मेला के दौरान अक्षय से ट्विंकल ने एक शर्त रख दी कि अगर उनकी फिल्म मेला हिट जाती तो वे शादी नहीं करेंगी और फ्ल़प जाती तो हां कर देंगी। लिहाजा बाद में हुआ वही। लेकिन खिलाड़ी अक्षय का दिल शादी के बाद भी दूसरी एक्ट्रेस के लिए धड़कता रहा।
-
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर की वाइफ अंजलि तेंडुलकर एक डॉक्टर हैं। अंजलि और सचिन 1995 में शादी के बंधन में बंधे थे। अंजलि मुंबई के जेजे अस्पताल में काम करती हैं।
-
बॉलीवुड एक्टर आर.माधवन की पत्नी सरिता बिर्जे भी लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं। सरिता से माधवन की मुलाकात 1991 में महाराष्ट्र में हुई। वो एक एयरहोस्टेस थीं। इतना ही नहीं वह माधवन की स्टूडेंट भी रही हैं। 1999 में माधवन और सरिता शादी को बंधन में बंध गए थे।
-
एक समय में बॉलीवुड के किस्सर किंग के नाम से मशहूर एक्टर इमरान हाशमी ने एक स्कूल टीचर से शादी की है। शादी से पहले वह परवीन के साथ छह साल तक रिलेशन में रहे। सिंधी परिवार में पली बड़ी परवीन ने इमरान के साथ इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी की। उनके पिता मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। परवीन को फिल्में देखने का बहुत शौक है।
-
इरफान खान की एक्टिंग बेजोड़ है। वहीं उनकी वाइफ सुतापा सिकदर भी कम नहीं हैं। सुतापा पेशे से राइटर और प्रोड्यूसर हैं। इरफान और सुतापा की शादी 23 फरवरी, 1995 को हुई थी। सुतापा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में उनकी क्लासमेट थी। इमरान और सुतापा के दो बेटे हैं। वे 'कहानी', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'शब्द', 'सुपारी' जैसी फिल्मों के डायलॉग लिख चुकी हैं। वह इरफान स्टारर फिल्म 'मदारी' की भी प्रोड्यूसर रह चुकी हैं।
-
बॉलीवुड में अपने टैलेंट के जरिए पैर जमाने वाले आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा की बात करें तो ताहिरा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री ली है। वह राइटर और लैक्चरर रही हैं। Big 92.7 रेडियो स्टेशन में उन्होंने प्रोग्रामिंग हेड के तौर पर भी काम किया है।