-
साउथ के 'बाहुबली' एक्टर प्रभास की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'साहो' लोगों को खूब पसंद आ रही है। बाहुबली 2 के दो साल बाद प्रभास साहो के साथ पर्दे पर नजर आ रहे हैं। फिल्म फ्लोर पर जाने के बाद से ही चर्चा बटोर रही थी। अब फिल्म रिलीज के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। बताया जाता है कि इस फिल्म के निर्माण में 350 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वहीं इस बात की भी चर्चा है कि फिल्म में एक एक्शन सीन है जिसे 90 करोड़ में बनाया है। इस सीन को बॉलीवुड का अब तक का सबसे महंगा सीन बताया जा रहा है। प्रभास के बारे में कहा जा रहा है कि वो साउथ के अगले रजनीकांत हो सकते हैं। प्रभास के परिवार के और भी लोग फिल्मों में नाम कमा रहे है। आइए जानते हैं उनके परिवार के बारे में। (फोटो- यूट्यूब)
-
प्रभास के पिता का नाम स्वर्गीय उप्पलापति सूर्या नारायण राजू है। वह तेलुगू फिल्मों के नामी प्रोड्यूसर थे। प्रभास के पिता के प्रोडक्शन हाउस का नाम था गोपी कृष्ण मूवी। (फोटो- Prabhas/twitter)
-
प्रभास के चाचा भी फिल्मों से जुड़े हैं। उनके चाचा का नाम कृष्णम राजू है। वह फेमस तेलुगू एक्टर हैं। प्रभास की आंटी का नाम श्यामला देवी है। अपने चाचा के कहने पर ही प्रभास ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। (Photo: Wikihow)
-
प्रभास की मां का नाम शिवा कुमारी है। प्रभास अकसर अपनी मां के साथ पब्लिक फंक्शन्स में दिख जाते हैं। बताया जाता है कि परिवार में वह सबसे ज्यादा करीब अपनी मां से ही हैं। (Photo: Wikihow)
-
प्रभास तीन भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। उनसे बड़े उनका एक भाई और एक बहन है। भाई का नाम प्रमोद तो बहन का नाम प्रगति है। (Photo: Wikihow)
-
प्रभास ने आंध्र प्रदेश के भीमावरम के डीएनआर स्कूल से पार्थमिक शिक्षा लेने के बाद हैदराबाद के श्री चैतन्या कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। साल 2002 में तूलुगू फिल्म ईश्वर से उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया था। (Photo: @Prabhas/Instagram)