-
टीवी शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने एक्टर-फोटोग्राफर बायफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी खुद रुबीना ने अपने हाथ की अंगूठी दिखाते हुए दी। रुबीना ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो को शेयर किया जिसमें वह अंगूठी पहने हुए नजर आ रही हैं, इसके साथ ही रुबीना ने कैप्शन लिखा, और मैंने हां कहा। वहीं अभिनव शुक्ला ने रुबीना की इसी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, शुक्रिया। रुबीना और अभिनव 24 जून को लुधियाना में अभिनव के होमटाउन में शादी के बंधन में बंधेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। रुबीना और अभिनव की मुलाकात जी टीवी के चर्चित शो छोटी बहू के सेट पर हुई थी। अभिनव 'गीत', 'जाने क्या बात हुई', 'हिटलर दीदी' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं इसके साथ ही अभिनव 'जय हो' और 'अक्सर-2' फिल्म में भी काम कर चुके हैं। (फोटो सोर्स- रुबीना इंस्टाग्राम)
-
रुबीना दिलैक के हाथ में सगाई की अंगूठी नजर आ रही है। (फोटो सोर्स- रुबीना इंस्टाग्राम)
-
फोटो में रुबीना एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- रुबीना इंस्टाग्राम)
-
अभिनेत्री रुबीना और एक्टर अभिनव शुक्ला। (फोटो सोर्स- रुबीना इंस्टाग्राम)
-
रुबीना दिलैक अभिनेता अभिनव के गाल पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- रुबीना इंस्टाग्राम)
-
ब्लू कलर की साड़ी में रुबीना एकदम अलग लुक में नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- रुबीना इंस्टाग्राम)
-
अभिनेत्री रुबीना और एक्टर अभिनव शुक्ला। (फोटो सोर्स- रुबीना इंस्टाग्राम)
-
अभिनेत्री रुबीना और एक्टर अभिनव शुक्ला अक्सर एक साथ मस्ती करते हुए स्पॉट किए जाते हैं। (फोटो सोर्स- रुबीना इंस्टाग्राम)
