-
एमटीवी के फेमस रिएलिटी शो इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल सीजन 3 के फिनाले में अब बहुत कम समय बचा है। फिलाने के बाद इस शो से एक और टॉप मॉडल मिलने वाली है। शो की शुरुआत 16 मॉडल्स के साथ हुई थी वहीं इस शो के आखिर में अब सिर्फ तीन कंटेस्टेंट ही बची हैं। अब इन फाइनल मॉडल्स के बीच टाइटल की जंग देखने को मिलने वाली है। शो में टॉप थ्री में जगह बनाने में रिया सुबोध, सबिता कर्की और श्वेता राज सफल रहे हैं। ये तीनों जब शो में आई थीं तो इतनी कॉन्फिडेंट नहीं थीं जितनी अब नजर आती हैं। फाइनल में जगह बनाने के लिए इन्हें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ पोज देना पड़ा था। जिसके बाद ये फाइनल तक पहुंच पाई हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं शो की फाइनलिस्ट।
-
अहमदाबाद की रिया सुबोध शो की शुरुआत से ही चर्चा में हैं। वह अपने बोलने के अलग अंदाज की वजह से भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। रिया 20 साल की हैं।
-
उन्होंने शो की शुरुआत में ही बताया था कि उन्हें ये शो देखकर ही मॉडल बनने का मन किया था। पहले सीजन के समय उनके घर पर केबल नहीं था लेकिन दूसरे सीजन को उन्होंने अपने माता-पिता के साथ बैठकर देखा है।
-
रिया के पिता एक टेलर हैं और उनकी मां एक कंप्यूटर अकाउंटेंट हैं। वह एक अच्छी बेले डांसर भी हैं।
-
वहीं शो की दूसरी फाइनल कंटेस्टेंट हैं सबिता कर्की। वह 22 साल की हैं। वह काठमांडू से हैं।
-
सबिता ने शो की शुरुआत में सबिता ने कहा था कि वह कभी कभी खुद को देखकर ही डिस्ट्रैक्ट हो जाती हैं। उनकी इस बात पर शो के जज मिलिंद सोमन, मलाइका अरोड़ा और अनूषा दांडेकर खूब हंसे थे।
-
तीसरी फाइनलिस्ट हैं श्वेता राज। वह 21 साल की हैं और वह हिमाचल प्रदेश से हैं। श्वेता 2016 में मिस कॉमनवेल्थ एशिाय पेसेफिक का खिताब जीत चुकी हैं। (All Photo Source: Instagram)