-
बॉलीवुड में ऋषि कपूर का नाम एक ऐसे सदाबहार अभिनेता के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने रूमानी और भावपूर्ण अभिनय से लगभग तीन दशक से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनायी है। (फोटो स्रोत: ट्विटर)
-
4 सितंबर 1952 को मुंबई में जन्में ऋषि कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता राज कपूर फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और निर्माता-निर्देशक थे। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण ऋषि कपूर का रुझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेता बनने के ख्वाब देखने लगे।
-
'मेरा नाम जोकर' ऋषि कपूर की पहली फिल्म नहीं थी। इससे पहले वह 'श्री 420' में छोटे बच्चे के रूप में नजर आ चुके हैं। नन्हे ऋषि फिल्म के गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ' में भाई रणधीर कपूर और रीमा के साथ पैदल चलते नजर आते हैं।
-
ऐसा कहा जाता है कि ऋषि कपूर को उनके पिता राज कपूर ने लांच करने के लिए 'बॉबी' बनाई थी। लेकिन ऋषि कपूर ने बताया कि 'मेरा नाम जोकर' की असफलता के बाद राज कपूर के आर्थिक हालात इतनी बिगड़ चुकी थी कि वो इस किसी टॉप स्टार को फिल्म के लिए साइन नहीं कर सकते थे।
-
बॉबी' की सफलता के बाद ऋषि ने 90 से ज्यादा फिल्मों में रोमांटिक रोल किए। ऋषि और उनके बेटे रणबीर दोनों ने अपनी पहली फिल्मों में तौलिया गिराने का सीन किया है। ऋषि ने फिल्म 'बॉबी' में तो रणबीर ने 'सांवरिया' में।
-
ऋषि और नीतू सिंह ने साथ में इतनी फिल्में कीं कि वो दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। अपने रिलेशनशिप के वक्त ऋषि एक स्ट्रीक्ट बॉयफ्रेंड थे और नीतू को शाम 8:30 के बाद काम करने के लिए मना करते थे। नीतू सिंह की मम्मी ऋषि कपूर को कुछ खास पसंद नहीं करती थीं इसलिए उनके साथ घुमने के खिलाफ थीं। जब भी यह दोनों डेट पर जाते नीतू की कजिन को भी उनकी मां साथ में लगा देती थीं।
-
ऋषि-नीतू की शादी में इतनी भीड़ उमड़ी कि नीतू भीड़ को देख बेहोश हो गईं थीं वही ऋषि को भी चक्कर आ गए थे। फिल्मों में ऋषि कपूर ने जो भी स्वेटर्स पहने उन्हें काफी पसंद किया जाता था।