वेटरन एक्टर शशि कपूर का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 साल के थे। वह बॉलीवुड एक्टर पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। उनका असली नाम बलबीर राज कपूर था। उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने भाई राज कपूर की फिल्म आवारा और आग में काम किया था। पृथ्वीराज कपूर की सलाह में उन्होंने गोडफ्रे कैंडल के थियेटर ग्रुप शेक्स्पिरियाना से जुड़ गए। इसी दौरान अलग-अलग देशों का दौरा करने के दौरान शशि को गोडफ्रे की बेटी ब्रिटिश एक्ट्रेस जेनिफर कैंडल से प्यार हो गया था। उन्होंने साल 1950 में शादी की तब वह मात्र 20 साल के थे। इन दोनों के तीन बच्चे हैं कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हैं। -
शशि कपूर जा जन्म18 मार्च, 1938 को कलकत्ता में हुआ था। वह पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर, शम्मी कपूर के भाई थे। 1958 में शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से शादी की थी। जोड़ी के तीन बच्चे हैं- कुणाल, करन और संजना कपूर। शशि के बेटे कुणाल कपूर ने रमेश सिप्पी की बेटी शीना शिप्पी से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद उनका तलाक हो गया। जोड़ी के दो बच्चे हैं शायरा लौरा कपूर और जहान पृथ्वीराज कपूर। शायरा और जहान दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं। ये दोनों ही बहुत कम नजर आते हैं।
-
शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर के साथ खड़ी उनकी बेटी यानी शशि कपूर की पोती आलिया कपूर हैं। कुणाल कपूर 1981 में आई आहिस्ता-आहिस्ता और 1982 में आई विजेता में काम कर चुके हैं।
आलिया के अलावा शशि कपूर का एक पोता भी है, जिसका नाम जहान पृथ्वीराज कपूर का नाम सुना है। ये शशि कपूर के पोते हैं और कुणाल के बेटे हैं। -
दादा साहेब फालके अवॉर्ड के दौरान शशि कपूर चल फिर नहीं सकते थे। वह व्हील चेयर पर ही इस अवॉर्ड से सम्मानित किए गए थे। फोटो में अपनी को-स्टार रेखा और पोते रणवीर कपूर, करिश्मा कपूर और नीतू सिंह के साथ शशि कपूर।
-
शशि कपूर अपनी पत्नी जेनिफर कैंडल की मौत के बाद पूरी तरह से टूट गए थे। जेनिफर कैंडल एक ब्रिटिश एक्ट्रेस थीं। इसके बाद शम्मी कपूर का जाना भी उनके लिए सदमे से कम नहीं था।
-
मुंबई में दादा साहेब फालके अवॉर्ड के दौरान एक्ट्रेस रेखा, शबाना आजमी, सुप्रिया पाठक, जीनत अमान, आशा पारेख और बहीदा रहमान के साथ शशि कपूर। ये वो अभिनेत्रियां हैं जिनके साथ शशि कपूर ने काम किया है। यह तस्वीर हमेशा के लिए यादगार रहेगी।
शशि कपूर भले ही चल फिर नहीं पाते थे लेकिन फिर भी अपनों के लिए वह व्हील चेयर का सहारा लेते थे। यह तस्वीर ओम पुरी के दाह संस्कार के दौरान की है। जब शशि कपूर व्हील चेयर से उनके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। -
राज कपूर का पत्नी कृष्णा के साथ शशि कपूर
