-
जब बॉलीवुड की स्टाइल की बात आती है,तो बात रेखा के बिना अधूरी होगी। आज वह 68 वर्ष की हो गई। यहां हम आपको उनके बारे में बता रहे हैं। तस्वीरें देखने के लिए स्क्रॉल करें। (Photo: Express Archive)
-
भानुरेखा गणेशन के रूप में जन्मी, उन्होंने कम उम्र से ही शोबिज में काम करना शुरू कर दिया था। (Photo: Express Archive)
-
अभिनेता जेमिनी गणेशन और पुष्पावल्ली की बेटी,रेखा ने तेलुगु फिल्मों इंति गुट्टू (1958) और रंगुला रत्नम (1966) में एक बाल अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू किया। अब तक रेखा ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है।(Photo: Express Archive)
-
रेखा अपने लुक्स या किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने से कभी नहीं डरतीं।(Photo: Express Archive)
-
रेखा ने हमेशा अपनी बहुमुखी प्रतिभा से अपने प्रशंसकों को चौंकाया।(Photo: Express Archive)
-
70 और 80 के दशक में कई वजहों से रेखा का नाम चर्चा में रहा है।(Photo: Express Archive)
-
उस समय की सबसे सनसनीखेज खबरों में से एक थी जब उन्होंने सिंदूर पहुंची थीं। (Photo: Express Archive)
-
हालांकि बाद में रेखा ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि वह सीधे शूट से आई थीं और सिंदूर उतारना भूल गई थीं। (Photo: Express Archive)
-
सिंदूर लुक के बारे में बात करते हुए रेखा ने कहा था कि वह लोगों की प्रतिक्रियाओं से चिंतित नहीं थीं। मुझे लगता है कि यह मुझ पर बहुत अच्छा लगता है। सिंदूर मुझ पर सूट करता है। (Photo: Express Archive)
-
किताब रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में भी उनके इस विवादित लुक के कई ज़िक्र हैं।(Photo: Express Archive) -
किताब में कहा गया है कि 1982 के राष्ट्रीय पुरस्कारों के दौरान रेखा को को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और इस कार्यक्रम के दौरान भारत की तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम रेड्डी ने उनसे उनके सिंदूर लुक के बारे में पूछा था।(Photo: Express Archive)
-
आज भी रेखा जब भी आउटिंग करती हैं तो खूबसूरत कांजीवरमसाड़ियों, हैवी ज्वैलरी और सिंदूर में नजर आती हैं। (Photo: Express Archive)
-
स्टाइल दिवा रेखा को जन्मदिन की बधाई
! (Photo: Express Archive)
