-

Actors Unlucky in Love: बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो अपनी जिंदगी में खूब सफल हुए। उन्होंने ऐसी शोहरत हासिल की जो किसी किसी को ही नसीब होती है। लेकिन जब बात मोहब्बत की होती है तो इन चर्चित चेहरों ने काफी तकलीफें झेलीं। जीवन की एक से बढ़कर एक ऊंचाई छूने वाले इन सितारों का प्यार मुकम्मन नहीं हो पाया। आइए डालते हैं ऐसे नामों पर एक नजर:
-
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया था। फिर वह फिल्मी दुनिया में आईं औऱ यहां भी करोड़ों के दिलों पर राज किया। लेकिन प्यार के मामले में सुष्मिता सेन की किस्मत काफी खराब रही। उन्होंने कई लोगों संग दिल लगाया लेकिन प्यार कहीं मुकम्मल नहीं हुआ। सुष्मिता फिलहाल ललित मोदी को डेट कर रही हैं।
-
Salman Khan: सलमान खान कितने बड़े स्टार हैं ये बताने की जरूरत नहीं है। उनके जैसा स्टारडम शायद ही किसी को नसीब हुआ हो। लेकिन प्यार के मामले में उनका नसीब भी खोटा रहा। कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा लेकिन प्यार मुकम्मल ना हो सका। इन दिनों सलमान यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं।
-
Kangana Ranaut: बेहद साधारण परिवार से निकल कर अपनी पहचान बनाने वालीं कंगना रनौत ने देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्यार के मामले में कई लोगों से कंगना ने दिल लगाया। लेकिन हर बार उन्हें प्यार में दगा ही मिला।
-
Karan Johar: करण जौहर भी प्यार के मामले में अनलकी रहे हैं। वह खुद बता चुके हैं कि तीन बार प्यार हुआ लेकिन तीनों बार उनका दिल टूटा। प्यार में असफल रहने के बाद उन्होंने सिंगल रहना ही चुन लिया।
-
Karishma Kapoor: करिश्मा कपूर की जिंदगी भी प्यार के मामले में काफी खराब रही है। पहले अभिषेक बच्चन संग सगाई टूटी और फिर संजीव कपूर संग तलाक भी हो गया।
-
Rekha: जब प्यार में बदनसीबी की बात हो तो रेखा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। रेखा को कई दफे कई लोगों से प्यार हुआ लेकिन बदले में वो प्यार नहीं मिला जो वो चाहती थीं।