-
बच्चों के डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर 2 के सेट पर सभी उस समय चौंक गए जब एवरग्रीन ब्यूटी रेखा सेट्स पर पहुंची। रेखा बच्चों के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी करने के लिए पहुंची थी। अपने पसंदीदा परिधान साड़ी में जब रेखा शो पर पहुंची तो सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। इस मौके को कोई भी हाथ से भला कैसे जाने देता इसलिए रेखा के साथ शिल्पा और गीता कपूर ने सिलसिला फिल्म के गाने रंग बरसे पर डांस किया।
-
शो के जज और होस्ट ऋत्विक धनंजानी और पारितोष त्रिपाठी ने प्यार के रंग फैलाए। सभी ने रंग बरसे पर डांस करने के साथ ही एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाया।
-
रेखा ने प्रतिभागी आकाश मित्रा के जादू से मिलने के सपने को पूरा कर दिया।
-
शिल्पा ने रेखा के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्हें रेखा मां कहा। उन्होंने लिखा- दीवास की दीवा रेखाजी के साथ सुपर डांसर के सेट पर। हम काफी भाग्यवान महसूस कर रहे हैं क्योंकि वो कभी किसी रिएलिटी शो में नहीं जाती हैं। वो बच्चों से काफी प्यार करती है और हम सभी को आशीर्वाद दिया। हम आपसे प्यार करते हैं रेखा मां।
-
शो की दूसरी जज गीता कपूर भी रेखा को देखकर अपनी खुशी को छुपा नहीं पाईं।
-
रेखा ने अपने पसंदीदा गानों पर प्रतिभागियों और जजेस के साथ डांस किया।
