-

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनकी निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही। इनमें से कई तो ऐसे रहे जो अपने पार्टनर के मौत के बाद खूब ट्रोल हुए। लोगों ने इन सेलेब्स को जमकर कोसा। अपने ही पार्टनर के निधन के बाद लोगों के गुस्से का शिकार होने वाले इन सेलेब्स में कई चर्चित नाम हैं। आइए डालते हैं एक नजर:
-
Rekha: रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही मुकेश ने सुसाइड कर लिया था। तब ना सिर्फ मुकेश के घरवालों ने बल्कि आम लोगों ने भी रेखा को इसके लिए जिम्मेदार बताया था। हालांकि रेखा ने मजबूती से लोगों के आरोपों का सामना किया और समय के साथ वह इससे बाहर निकलीं।
-
Mahesh Bhatt: महेश भट्ट एक्ट्रेस परवीन बाबी संग रिलेशनशिप में रहे थे। जब परवीन बाबी ने सुसाइड किया तो उसके लिए महेश भट्ट को लोगों ने जिम्मेदार ठहराया था। उनका कहना था कि महेश भट्ट द्वारा ब्रेकअप करने के कारण ही परवीन डिप्रेस थीं और उन्होंने अपनी जान दे दी।
-
Sajid Nadiadwala: फेमस प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला को भी लोगों ने एक्ट्रेस दिव्या भारती के निधन के बाद जमकर ट्रोल किया था।
-
Sooraj Pancholi: एक्ट्रेस जिया खान ने भी सुसाइड किया था। जिया के सुसाइड के बाद उनके घरवालों ने एक्टर सूरज पंचोली को जिम्मेदार ठहराया था।
-
Rohit Raj: साल 2016 में एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के सुसाइड पर रोहित राज को ट्रोल किया गया। हालांकि पुलिस जांच के बाद रोहित राज इन आरोपों से बरी हो चुके हैं।
-
Rhea Chakraborty: साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी प्रेमिका रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। कहा तो यहां तक गया था कि उनसे ब्रेकअप के बाद आए तनाव के कारण ही सुशांत ने अपनी जान दे दी।