-
Actresses Career After Accident: कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जिनका फिल्मी करियर काफी लंबा चला। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस को उनके साथ हुए हादसों के कारण फिल्मी दुनिया से दूर होना पड़ा था। इनमें से दुर्घटना में किसी की आंखे खराब हुईं तो किसी का चेहरा। आइए डालते हैं एक नजर:
-
Mahima Chaudhary: महिमा चौधरी ने शाहरुख खान के साथ सुपरहिट फिल्म परदेस से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद वह दाग और धड़कन जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं। एक सड़क हादसे में उनके चेहरे पर कांच के कई टुकड़े झंस गए थे जिसके कारण उनका चेहरा खराब हो गया था। उस हादसे के बाद महिमा चौधरी का फिल्मी करियर खत्म हो गया था।
-
Anu Aggarwal: सुपरहिट फिल्म आशिकी से नाम कमाने वालीं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल साल 1999 में एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गई थीं। उनकी याददाश्त भी चली गई थी। उस हादसे ने अनु को फिल्मी दुनिया से दूर कर दिया था।
-
Zeenat Amaan: चोट लगने के कारण जीनत अमान की एक आंख खराब हो गई ती। खराब आंख ने उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया था।
-
Sadhana: अपने जमाने की मशहूर अदाकारा साधना का चेहरा भी सड़क हादसे में खराब हो गया था। उस हादसे के बाद साधना का करियर खत्म हो गया था।
-
Mehek Chehel: वॉन्टेड में सलमान खान के साथ नजर आ चुकीं एक्ट्रेस महक चहल भी सड़क दुर्घटना में अपना चेहरा और करियर बर्बाद कर बैठी थीं।
-
Rekha Jain: मशहूर उड़िया एक्ट्रेस रेखा जैन भी सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। उस हादसे ने रेखा की शक्ल और करियर दोनों खराब कर दिया था।
