-
साउथ इंडियन एक्ट्रेस रेजिना कैसेंद्रा जल्द ही बॉलीवुड में भी धमाकेदार एंट्री लेने वाली हैं। जी हां, 16 साल की उम्र से ही तमिल फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस अब बॉलीवुड में भी अपने पैर जमाने के लिए तैयार हैं। छोटी उम्र में ही रेजिना कैसेंद्रा को फिल्म Kanda Naal Mudhal में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने तमिल फिल्मों की दुनिया में एंट्री मारी। अब खबरों के मुताबिक, रेजिना जल्द ही अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। अनिल कपूर और सोनम कपूर जल्द ही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में पहली बार साथ दिखाई देंगे। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी फिल्म में रेजिना कैसेंद्रा भी होंगी। खबर तो ये भी है कि एक्ट्रेस को इस फिल्म के डायरेक्टर्स साइन कर चुके हैं। रेजिना कैसेंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन रेजिना अपनी तस्वीरें फैन्स के साथ कभी फेसबुक तो कभी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इसके चलते रेजिना को चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आप भी देखें रेजिना कैसेंद्र की खूबसूरत और दिलकश तस्वीरें…
-
साउथ इंडियन एक्ट्रेस रेजिना कैसेंद्रा अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रेजिना ने साल 2005 में तमिल फिल्म Kanda Naal Mudhal में काम किया।
-
2006 में रेजिना कैसेंद्रा की फिल्म Azhagiya Asura आई।
-
2009 में रेजिना ने कन्नड़ फिल्म Suryakanthi में काम किया।
-
साल 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म SMS में काम किया। वहीं, इसी साल उनकी फिल्म RoutineLoveStory आई।
-
2013 में रेजिना ने 6 फिल्में की। रेजिना ने इस साल 3 तमिल और 3 तेलुगु फिल्मों में काम किया।
-
इन फिल्मों के नाम हैं- Kedi Billa Killadi Ranga, GeethaArts film, Shankara, Kotha Janta, Nirnayam और एक प्रकाश राज की Bilingual film।
-
रेजिका का जन्म चेन्नई में 13 दिसंबर 1990 को हुआ। चेन्नई में ही उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई।
-
सोशल मीडिया में एक्टिव रहने के चलते अब तक फेसबुक पर उनके 22 लाख फॉलोअर्स हैं।
-
साउथ फिल्मों में बेहतरीन काम करने के चलते उन्हें साल 2012 में सिनेमा अवॉर्ड्स में मोस्ट प्रॉमिसिंग फेस ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, साल 2013 में SIIMA 2013 में रेजिना को बेस्ट डेब्यूटेंट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
