-
आईपीएल 11 के मुकाबले 7 अप्रैल से शुरू होने हैं। खिताब जीतने के लिए टीमों ने तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी है। तैयारी आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी को लेकर भी जोरों पर है। ध्यान रहे कि हर साल आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी बड़े ही भव्य पैमाने पर आयोजित की जाती है। सेरेमनी देखने आए लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए बॉलीवुड के जाने-माने सितारों को परफॉर्मेंस के लिए बुलाया जाता है। खबर है कि आईपीएल 2018 के लिए जाने-माने एक्टर रणवीर सिंह को आमंत्रित किया जा रहा है। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सेरेमनी में 15 मिनट परफॉर्म करेंगे और 5 करोड़ रुपए की फीस लेंगे। रणवीर की लोकप्रियता इन दिनों अपने चरम पर कही जा सकती है। रणवीर अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में रणवीर के फैंस को उनकी आईपीएल 11 की परफॉर्मेंस का इंतजार है। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के बाकी सितारे प्राइवेट फंक्शन में परफॉर्मेंस के लिए कितनी फीस लेते हैं। (All Photos: Social Media)
-
प्राइवेट फंक्शन में डांस परफॉर्मेंस के लिए ज्यादातर लोग शाहरुख खान को बुलाना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख शादी समारोहों में परफॉर्म करने के लिए तीन करोड़ रुपए की फीस लेते हैं।
अक्षय कुमार को कई बार शादी समारोहों में परफॉर्म करते देखा जा चुका है। अक्षय इस तरह के निजी कार्यक्रमों के लिए 2.5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स पर डांस कर चुकीं कैटरीना कैफ को भी लोग बुलाना पसंद करते हैं। कैटरीना अपनी डांस परफॉर्मेंस के लिए 2.5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। -
रितिक रोशन अपनी एक्टिंग के अलावा बेहतरीन डांस के लिए जाने जाते हैं। रितिक भी प्राइवेट फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए 2.5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
-
सलमान खान प्राइवेट शादी समारोहों में जाकर परफॉर्म करना पसंद नहीं करते हैं। वैसे सलमान इस तरह की परफॉर्मेंस के लिए 1.5 से 2 करोड़ तक चार्ज करते हैं।
ज्यादातर लोग बॉलीवुड एक्ट्रेसेज में प्रियंका चोपड़ा को आमंत्रित करना पसंद करते हैं। प्रियंका प्राइवेट फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए 2.5 करोड़ रुपए का मेहनताना लेती हैं। -
रणबीर कपूर को कई बार प्राइवेट फंक्शन्स में परफॉर्म करते देखा जा चुका है। रणबीर इस तरह की परफॉर्मेंस के लिए 2 करोड़ रुपए का मेहनताना लेते हैं।
-
सोनाक्षी सिन्हा के बारे में कहा जाता है कि वे इस तरह की परफॉर्मेंस के लिए ज्यादा चार्ज नहीं करती हैं। सोनाक्षी अपनी परफॉर्मेंस के लिए 25 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं।
