-
बॉलीवुड 'हंक' रणवीर सिंह आज 30 साल के हो गए हैं। रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड के मोस्ट ह्यूमरस, और वर्सेटाइल एक्टर्स की लिस्ट में काउंट किया जाता है। बॉलीवुड में आए रणवीर सिंह को 4 साल से ज्यादा हो चुके हैं और रणवीर आज बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय टॉप एक्टर्स में से एक हैं। आइए उनके जन्मदिन पर उनकी 7 टॉप फिल्मों पर…
-
1. बैंड बाजा बारात: अभिनेता रणवीर सिंह की यह पहली फिल्म थी बॉलीवुड में। अपनी पहली ही फिल्म से रणवीर ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। इस फिल्म में वह अनुष्का शर्मा के साथ नज़र आए थे।
-
2. लेडिज़ वर्सेस रिकी बहल: रणवीर सिंह की दूसरी फिल्म में भी अनुष्का शर्मा उनकी हीरोईन थी। इस फिल्म में रणवीर का एक अलग ही रूप लोगों को देखने को मिला था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
-
3. लुटेरा: रणवीर सिंह की फिल्म ‘लुटेरा’ ने हाल ही में दो साल पूरे कर लिए हैं। आम तौर पर शहरी जिंदादिल युवक की भूमिकाएं निभाने वाले 29 वर्षीय रणवीर ने ‘लुटेरा’ में नियंत्रित एवं शांत अभिनय कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा बंगाली लड़की की भूमिका में हैं।
-
4. गुंडे: इस फिल्म में रणवीर सिंह रेट्रो लुक में दिखाई दिए थे। 1970 के दशक में आधारित यह फिल्म दो अनाथ दोस्तों की कहानी है जो परिस्थितियों के चलते अपराध की दुनिया में गहरे से धंस जाते हैं।
-
5. रामलीला: रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी इस फिल्म में बेहद पसंद की गई थी। इस फिल्म ने अपने नाम कई अवॉर्ड हासिल किए थे। फिल्म सिनेमाघरों में खूब चली थी।
-
6. दिल धड़कने दो: रणवीर सिंह की यह हाल की रिलीज़ फिल्म है जो दर्शकों ने खूब पसंद किया। रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल हमेशा की तरह जीत लिया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दौड़ पड़ी।
-
7. बाजीराव मस्तानी: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री को फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में बेहद पसंद किया गया। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इस फिल्म की सफलता ने भंसाली को फिर उत्साहित कर दिया और उन्होंने अपनी वर्षों पुरानी स्क्रिप्ट 'बाजीराव मस्तानी' पर फिल्म बनानी शुरु कर दी।
