-
Ranveer Singh New House: रणवीर सिंह ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा में आलीशान आशियाना खरीदा है। रणवीर सिंह का यह नया घर सागर रेशम रेजडेंशियल टावर में है।सी फेसिंग यह बिल्डिंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के ‘मन्नत’ और सलमान खान (Salman Khan) के ‘गैलेक्सी’ के बीच में है। इस नए घर में शिफ्ट होने के साथ ही रणवीर शाहरुख और सलमान के पड़ोसी हो जाएंगे। बॉलीवुड में और भी कई कलाकार हैं जो पड़ोसी हैं। जानिए नाम:
-
विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद राजहंस बिल्डिंग में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पड़ोसी बन गए।
-
अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अटलांटिस बिल्डिंग में एक डुप्लेक्स खरीदा था। इसी बिल्डिंग में सनी लियोनी ने भी घर खरीदा है। इस तरह से दोनों पड़ोसी हुए।
-
विद्या बालन और शाहिद कपूर भी पड़ोसी हैं। विद्या अपने पति सिद्धार्थ के साथ उसी बिल्डिंग में रहती हैं जहां शाहिद कपूर ने नया घर खरीदा था।
-
अक्षय कुमार और रितिक रौशन मुंबई के जुहू में पड़ोसी हैं। अक्षय के पास जहां बंगला है तो वहीं रितिक अपार्टमेंट में रहते हैं।
-
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का मुंबई के जुहू के तारा रोड में घर है, वहीं श्रद्धा कपूर भी पास में रहती हैं। श्रद्धा अपने पेरेंट्स के साथ पाम बीच की इमारत की ऊपरी मंजिल शेयर करती हैं।