-
बुधवार को मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी(IIFA 2019) अवार्ड्स का आयोजन हुआ। सितारों से सजी इस शाम में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने। इस कपल ने ना सिर्फ वहां अवार्ड जीते बल्कि लोगों के दिल भी जीते। दरअसल अवार्ड नाइट में एक वक्त ऐसा आया जब रणवीर सिंह पत्नी दीपिका की ड्रेस संभालते नजर आए। रणवीर दीपिका की ये तस्वीर मीडिया से लोकर सोशल मीडिया तक में छाई हुई हैं। रणवीर को उनके फैंस परफेक्ट पति की संज्ञा दे रहे हैं।(All Photo Source: AP)
-
दीपिका पादुकोण ने IIFA 2019 नाइट में पर्पल कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस में एंट्री मारी।
-
रणवीर सिंह भी फंक्शन में हमेशा की तरह कुुछ अलग ही अंदाज में पहुंचे।
-
शो में सलमान खान रणवीर सिंह की ड्रेस पर चुटकी लेते भी दिखे।
-
रणवीर सिंह को पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया। रणवीर सिंह को आईफा की तरफ से स्पेशल वैक्स अवार्ड भी दिया गया। इस अवार्ड के तहत रणवीर की वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में बने दीपिका के वैक्स स्टेच्यू के साथ लगाई जाएगी।
-
इस साल आईफा के 20 साल पूरे हुए। 20 साल पूरे होने पर IIFA ने पांच स्पेशल अवॉर्ड दिए। ये अवार्ड्स पिछले 20 सालों के काम को देखते हुए दिया गया। दीपिका पादुकोण को आईफा ने पिछले 20 सालों की बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया। दीपिका को ये अवार्ड रेखा के हाथों मिला।
-
स्टेज पर आईफा की होस्टिग कर रहे कार्तिक आर्यन ने भी दीपिका की ड्रेस पर जोक मारे।