-
बॉलीवुड में किसका कनेक्शन किसके साथ है ये अपने आप में जानना बहुत दिलचस्प है। इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जो किसी के भाई हैं, बहन है और लेकिन इन रिलेशनशिप से फैंस अंजान हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे बॉलीवुड सलेब्स के बारे में जिनके रियल लाइफ कनेक्शन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
-
जानिए कौन किसका रिश्तेदार है।
-
डीडीएलजे की फेमस चुटकी यानी पूजा रूपरल सोनाक्षी सिन्हा के रिश्ते में आती हैं। सोनाक्षी सिन्हा और पूजा की दादी असल बहने हैं।
-
पाकिस्तानी सिंगर अली जफर का नाता आमिर खान से है। जी हां, आमिर अली जफर के दूर के रिश्तेदार हैं। अली की पत्नी आयशा आमिर खान की रिश्तेदार हैं।
-
किरण राव और अदिती राव हैदरी दोनों एक दूसरे के रिलेशन में आते हैं। किरण और अदिती एक बड़े घराने से ताल्लुक रखती हैं। किरण के दादाजी और अदिती के नाना जी जे रामेश्वर राव एक लॉयर थे। वह वानपर्ति के राजा थे।
-
मौनीष बहल नूतन के बेटे हैं। वहीं काजोल और तनीषा तनूजा की बेटियां है। तनूजा और नूतन दोनों सगी बहने हैं।
-
सोनम कपूर की नानी और रणवीर सिंह के दादा जी सिब्लिंग्स हैं। इस हिसाब से दोनों स्टार्स कजिन हुए।
-
तब्बू के पिता जमाल हाशमी शबाना आज्मी के भाई हैं।
-
सिमी ने शादी नहीं की, लेकिन वह यश राज चोपड़ा की पत्नी पेमीला की कजिन हैं।
