-
आमतौर पर ऐसी धारणा रही है कि बॉलीवुड में महिलाओं को ही यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। लेकिन सच्चाई यह है कि कई पुरुष सितारे भी इससे नहीं बच पाए हैं। कुछ बॉलीवुड एक्टर्स को फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से चले आ रहे कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है, तो कुछ को दूसरी जगहों पर इस कटु अनुभव से गुजरना पड़ा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अब बॉलीवुड सितारों ने इस संवेदनशील विषय पर बोलना शुरू कर दिया है। कई जाने-माने सितारे मीडिया के सामने आए हैं और उन्होंने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बात की है। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड के 7 एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं। (All Photos: Instagram)
-
अक्षय कुमार ने बताया था कि 6 साल की उम्र में उन्हें लिफ्टमैन ने गलत तरीके से छुआ था। अक्षय ने यह बात अपने पिता को बताई थी और उस शख्स के खिलाफ उचित कदम भी उठाया गया था।
-
आयुष्मान खुराना ने भी मीडिया में कास्टिंग काउच को लेकर अपने अनुभव को साझा किया था। उन्होंने बताया था कि टेलीविजन के लिए काम करते वक्त एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें इस तरह की पेशकश दी थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।
-
रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात को भी स्वीकारा था कि बॉलीवुड में कास्टिंग काउच अभी भी चल रहा है।
-
लोकप्रिय सिंगर सोनू निगम ने दावा किया था कि एक फिल्म समीक्षक ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। सोनू के अनुसार, जब उन्होंने उस शख्स को इसकी इजाजत नहीं दी तो वह अपने लेखों में उनके गानों की बुराई करने लगा।
-
जाने-माने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने बताया था कि करीब 11 साल तक एक शख्स ने उनका यौन शोषण किया था। हालांकि, अनुराग ने बाद में उसे माफ कर दिया था।
-
एक्टर सुयश रॉय ने भी मीडिया में इस बात का खुलासा किया था कि स्ट्रगल के दिनों में उन्हें इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ा था।
-
साल 2001 में फिल्म 'तुम बिन' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले प्रियांशु चटर्जी भी इस तरह के अनुभव से गुजर चुके हैं।
