-
Actors Desperately Need a Hit: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स रहे हैं जो एक के बाद एक हिट दे रहे थे। सलमान खान (Salman Khan) औऱ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम ऐसे ही कुछ एक्टर्स में प्रमुखता से लिया जाता है। लेकिन पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ बड़े नामों पर एक नजर:
-
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने आखिरी बार हिट फिल्म साल 2018 में दी थी। फिल्म थी संजू। तब से उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई। शमशेरा हाल ही में रिलीज हुई जो कि बुरी तरह से पिट गई। अब उन्हें उम्मीद है कि सितंबर में रिलीज होने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र उनके लिए खुशखबरी लाएगी।
-
Shahrukh Khan: शाहरुख खान भी लंबे समय से कोई हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। जीरो, फैन, और हैरी मेट सेजल जैसी बड़े बैनर की फिल्में उनकी फ्लॉप हो चुकी हैं। शाहरुख जवान औऱ पठान नाम की दो फिल्मों पर काम कर रहे हैं। देखना होगा कि ये फिल्में हिट होती हैं या फ्लॉप।
-
Prabhas: बाहुबली के बाद प्रभास की दो फिल्में रिलीज हुईं और दोनों फ्लॉप हो गईं। साहो और राधे श्याम के फ्लॉप होने के बाद प्रभास को इंतजार है कि उनकी फिल्म आदि पुरुष उनके लिए हिट फिल्म का सूखा खत्म करेगी।
-
John Abraham: पागलपंती, मुंबई सागा, सत्यमेव जयते और अटैक..जॉन अब्राहम की बैक टू बैक चार फिल्में फ्लॉप हुई हैं। उन्हें अपनी अगली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स से उम्मीदें होंगी।
-
Kangana Ranaut: कंगना रनौत की पिछली कई फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुई हैं। उनकी अगली रिलीज है तेजस। देखना होगा कि ये फिल्म हिट होती है या नहीं।
-
Akshay Kumar: अक्षय कुमार जो हिट फिल्म की गारंटी माने जाते रहे हैं उनकी भी पिछली तीन फिल्में बुरी तरह से पिटी हैं। बेल बॉटम, बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने के बाद उन्हें एक अदद हिट फिल्म का इंतजार है।
