-
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। हालांकि वह इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा में हैं। रणबीर की चर्चा एनिमल के बाद उनकी अगली फिल्म रामायण के लिए भी हो रही है। रामायण (Ramayan) का निर्देशन दंगल फेम नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर भगवान राम (Ranbir as Ram) की भूमिका निभाएंगे। (Photo: Still From Movie)
-
साल 2024 में नितेश रामायण की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर ने नॉन वेज और शराब छोड़ने का मन बनाया है। हालांकि एक्टर की तरफ से ऐसी कोई बात नहीं कही गई है। (Photo: Artificial Intelligence)
-
रणबीर कपूर से पहले भी कई एक्टर्स के लिए ऐसी खबरें थीं कि उन लोगों ने अपने किरदार में जान डालने के लिए मांसाहार छोड़ दिया था। आइए डालते हैं एक नजर:
-
अक्षय कुमार ने ओएमजी में भगवान कृष्ण का रोल प्ले किया था। कहा गया कि उस रोल के लिए अक्षय ने नॉन वेज छोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि अक्षय की मां बड़ी कृष्ण भक्त थीं। उनके कहने पर ही एक्टर ने फिल्म पूरी करने तक मांसाहार से दूरी बना ली थी। (Photo: Still From Movie)
-
कुछ रिपोर्ट्स में इस तरह का दावा किया गया था कि रणदीप हुड्डा ने वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में पुलिस के किरदार के लिए नॉन वेज छोड़ दिया था। (Photo: Still From Movie)
-
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने विनोद सितम् में भगवान का किरदार के लिए मांसाहार छोड़ा था।(Photo: Pawan kalyan Insta)
-
ऋषभ शेट्टी ने खुद बताया था कि उन्होंने अपनी फिल्म कांतारा में देवा कोला वाले सीक्वेंस को फिल्माने से 20-30 दिन पहले ही नॉन वेज छोड़ दिया था। (Photo: Still From Movie)
-
कोड नेम तिरंगा में पतली दिखने के लिए परिणीति चोपड़ा के भी नॉन वेज छोड़ने की खबरें आई थीं। (Photo: Still From Movie)
