-
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। इस फिल्म में टेलीविजन एक्ट्रेस मौनी रॉय भी होंगी। इसके अलावा फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी होंगे। फिलहाल, सभी एक्टर्स इस फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। लेकिन रणबीर की मस्ती इस बीच थमी नहीं है। हाल ही में रणबीर कपूर अपने को-एक्टर हुसैन दलाल के साथ बाइक राइडिंग करते नजर आए। इतना ही नहीं, रणबीर इस दौरान मुंबई के भिंडी बाजार में भी घूमने गए। रणबीर कपूर ने इस दौरान अपने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। दरअसल, रणबीर के साथ मस्ती करने आए हुसैन ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हुसैन रणबीर के साथ मुंबई के भिंडी बाजार में खड़े हैं। हुसैन ने हेल्मेट पहना हुआ है, वहीं रणबीर ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ है, ताकि कोई उन्हें पहचान न ले। फिल्म की शूटिंग में मौनी रॉय और आलिया भट्ट काफी बिजी चल रही हैं। इस दौरान इन एक्ट्रेसेस की कई फोटोज भी सामने आईं। देखें तस्वीरें…
-
इस तस्वीर को अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए हुसैन ने लिखा, 'रणबीर और मैं हम दोनों बाइक पर सवार होकर मुंबई के भिंडी बाजार में गए।'
-
हुसैन ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर की ये तस्वीर भी अपलोड की थी। वहीं हुसैन ने इस तस्वीर में कैप्शन देते हुए लिखा, 'ये लड़का फोटो बहुत अच्छी खींचता है।'
-
फिल्म ब्रहास्त्र के सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए हुसैन ने लिखा, 'बाबा और मैं'।
-
कुछ वक्त पहले आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीर शेय र की थी। तस्वीर में रणबीर कपूर भी उनके साथ हैं।
-
ये तस्वीर में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेय र की थी।
-
मौनी रॉय ने कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया के जरिए ये तस्वीर पेश की थी।
-
मौनी आलिया और रणबीर के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी। हाल ही में वह बुल्गारिया में शूटिंग कर रही थीं।
-
-
-