-
बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने लव मैरिज की है। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी रचाई। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें चौथी बार में सच्चा प्यार मिला। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ चर्चित सेलेब्स के नाम जिनका तीन से रहा अफेयर और चौथे को बनाया हमसफर:
-
इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम रणबीर कपूर का आता है। यूं तो रणबीर का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा। हालांकि तीन के साथ उनके अफेयर की खूब चर्चा हुई। ये तीन नाम हैं- दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और कैटरीना कैफ। रणबीर को आलिया में सच्चा प्यार मिला जिनसे उन्होंने शादी रचाई है।
-
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी की है। रणवीर सिंह से पहले सिद्धार्थ माल्या, रणबीर कपूर और निहार पांड्या संग उनका अफेयर काफी चर्चा में रहा था।
-
शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा के भी तीन अफेयर काफी सुर्खियों में रहे। सबसे पहले असीम मर्चेंट, फिर हरमन बावेजा और उसके बाद शाहिद कपूर। इन तीन अफेयर्स के बाद प्रियंका ने निक जोनस संग शादी रचा ली।
-
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पति पत्नी हैं। करण से पहले बिपाशा बसु का दिल जॉन अब्राहम, डीनो मोरिया और हरमन बावेजा पर आया था।
-
इस लिस्ट में एक चर्चित नाम कैटरीना कैफ का भी है। कैटरीना ने विकी कौशल से शादी की है। विकी से पहले उनका नाम सलमान खान, रणबीर कपूर और सिद्धार्थ माल्या संग जुड़ा करता था।