-
बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने जी तोड़ मेहनत करके इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और आज उन्हें सारी दुनिया जानती है। हालांकि उनके भाई या बहन उतने पॉपुलर नहीं हो सके और वह आज भी गुमनाम हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही भाई बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनमें या तो भाई बहुत फेमस हुआ या बहन लेकिन उनके सिबलिंग उतने मशहूर नहीं हो सके। तो चलिए शुरुआत करते हैं महज कुछ ही फिल्में करके इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा चुकीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से।
-
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ तीन फिल्में कर चुकीं अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की गर्लफ्रेंड हैं और जितनी तेजी से उन्होंने अपनी पहचान बनाई है वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। अनुष्का जहां एक जाना माना चेहरा हैं वहीं उनके भाई कर्णेश शर्मा को उतने लोग नहीं जानते। कर्णेश एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं और वह अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के को-फाउंडर हैं। (Photo: Social Media)
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन प्रोफेशन से एक एक्ट्रेस हैं और वह गाने भी गाती हैं। हालांकि उन्हें अपनी बहन जितनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली। उन्होंने संगीत की पढ़ाई की है और कृति उनकी बड़ी बहन हैं। (Photo: Social Media)
-
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। वह शायद ही कभी बिजनेस को ख्याल में रखकर फिल्में करते हैं। उनका ध्यान इस बात पर ज्यादा होता है कि उन्हें ज्यादा चुनौतीपूर्ण और अलग तरह की फिल्में करने को मिलें। रणबीर की बहन ऋधिमा को ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। ऋधिमा एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं और भरत साहनी से उनकी शादी हुई है। उनका एक बच्चा भी है जिसका नाम समारा साहनी है। (Photo: Social Media)
-
पिछले साल फोर्ब्स लिस्ट में भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण अपनी बहन जितनी मशहूर नहीं हैं। अनीशा स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाना चाहती थीं। वह एक गोल्फर हैं और उन्होंने क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन में भी हाथ आजमाया है। हालांकि उनका इंट्रेस्ट गोल्फ में ही सबसे ज्यादा रहा। (Photo: Social Media)
-
कंगना रनौत की बहन रंगोली रनौत उतनी मशहूर नहीं हैं। सन 2006 में जब वह 23 साल की थीं तब उन पर एसिड अटैक हुआ था। रंगोली फेमिना मैगजीन के वुमेन्स डे स्पेशल इशू में कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं। (Photo: Social Media)
-
प्रियंका चोपड़ा को साल 2016 में फोर्ब्स ने भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस के तौर पर चुना था। हाल ही में फिल्म बेवॉच से हॉलीवुड डेब्यू करने वाली प्रियंका को सारी दुनिया जानती है लेकिन उनके भाई सिद्धार्थ को लोग उतना नहीं जानते। स्विजरलैंड में एक शेफ के तौर पर ट्रेनिंग कर चुके सिद्धार्थ ने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया। (Photo: Social Media)
-
बॉलीवुड के बिग-बी कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन से 5 साल छोटे अजिताभ बच्चन लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। अजिताभ ने जहां बॉलीवुड में जगह बनाई वहीं अजिताभ ने 15 साल तक लंदन में रहकर बिजनेस किया। वर्तमा में वह भारत के एक जाने माने व्यवसाई हैं। (Photo: Social Media)
-
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को किसी परिचय की जरूरत नहीं। वहीं उनके भाई संदीप वोहरा के बारे में लोग कम ही जानते हैं। (Photo: Social Media)