-
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' 11 मई को रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म में आलिया के साथ उनकी मॉम सोनी राजदान भी नजर आएंगी। सोनी राजदान इस फिल्म में भी आलिया की मां का ही किरदार निभा रही हैं। फिल्म एक असल जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म में आलिया 'सहमत' बनीं हैं। सहमत कश्मीर की रहने वाली एक साधारण सी लड़की है, जो देश की हिफाजत के लिए अपनी जान जोखिम में डालती है। अब जब फिल्म की रिलीज डेट करीब है, ऐसे में इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए आलिया और उनकी मम्मी इस खास मौके पर साथ नजर आईं। वहीं आलिया और उनकी मॉम सोनी के साथ रणबीर कपूर भी 'राजी' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। बता दें, आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'ब्राह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं आलिया (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
आलिया के साथ फिल्म 'राजी" देखने रणबीर कपूर भी पहुंचे। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
आलिया इस दौरान अपनी मां सोनी के साथ दिखाई दीं। दोनों मां बेटी ने एक जैसे रंग के कपड़े पहने थे। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
फिल्म में आलिया 'सहमत' के किरदार में हैं। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
यह फिल्म प्रेट्रयोटिक मूवी है। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
बता दें, रणबीर और आलिया जल्द ही फिल्म 'ब्रहा्स्त्र' में साथ नजर आनेवाले हैं। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
हाल ही में दोनों एक्टर्स ने इस फिल्म की फर्स्ट हाफ शूटिंग बुलगारिया में पूरी की है। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
