-

'प्यार अंधा होता है'… यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी। दोस्त प्यार बहुत ही प्यारा एहसास होता है लेकिन अगर कोई आपके इसी एहसास से ही खेलने की कोशिश करे तो यह बहुत ज्यादा गलत हो जाता है क्योंकि इंसान अकसर टूट जाता है। आइए हम आपको बताते हैं वह 5 सवाल जो आप प्यार में पड़ने से पहले ज़रूर पूछ लें…
-
1. कितने सिरियस हो इस रिश्ते को लेकर: यह जानना आपके लिए बेहद ज़रूरी है कि आप जिससे बेहद प्यार करती हैं, जिसके साथ अपनी पूरी ज़िंदगी बिताना चाहती हैं क्या वह भी आपके साथ अपनी पूरी ज़िंदगी बिताने के लिए तैयार है? बेहतर होगा कि आप उससे पूछ ले कि वह रिश्ते को लेकर सिरियस है भी या नहीं?
-
2. जीवन को लेकर क्या सोच है: जिसके साथ आप अपनी लाइफ स्पेंड करने की सोच रही हैं क्या वह इंसान जीवन को लेकर कैसा विचार रखता है। क्या वह आशावादी है या निराशावादी?
-
3. ना सुनना कैसा लगता है: ऐसा ना हो कि जिससे आप प्यार करते हैं उसे ना सुनना गवारा ना हो। यह ध्यान दें कि कहीं वह इंसान सिर्फ अपने मन की ही करने में तो यकीन नहीं करता है। ऐसे इंसान बहुत मतलबी होते हैं इसलिए इनसे दूर रहने में ही भलाई है।
-
4. खाली वक्त में वह अकसर क्या करता है: यह सवाल बड़ा मामुली सा है लेकिन इसी सवाल के उत्तर से आप यह जान पाएंगे कि वह इंसान किस प्रकार का है। इंसान अपने खाली वक्त में क्या करता है यह शख्स की खाका को दर्शाता है।
-
5. उसका फैमिली बैकग्राउंड क्या है: इंसान की पहचान सबसे पहले समाज में उसके परिवार से ही होती है। आपके लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि वह इंसान का फैमिली बैकग्राउंड कैसा है। आखिरकार शादी के बाद आपको भी उस परिवार का हिस्सा बनना है।