
पाकिस्तानी मॉडल और सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच को रविवार अपने पैतृक गांव में दफनाया गया। 26 साल की कंदील का असली नाम फौजिया अजीम था। वो सोशल मीडिया पर अपने कमेंट्स, तस्वीरों और वीडियोज की वजह से अकसर खबरों में रहती थीं। हाल में उन्होंने एक मौलवी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। 
कंदील को विदाई से देने से पहले उनकी मां और बहनों ने मिलकर उनके हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाई। -
कंदील की हत्या उनके भाई ने की थी। हत्या के बाद भाई वसीम ने स्वीकार किया था कि उसने ही कंदील की हत्या की है। उसने कहा, कंदील ने परिवार की इज्जत खराब की थी इसलिए मैंने उसे मार डाला।

इस सोशल मीडिया सेलिब्रिटी को रविवार को अपने गांव शाह सद्दरदिन में एक कब्रिस्तान में दफनाया गया।