-
फिल्मों में कई बार दिल जीत लेने वाली खूबसूरत जगहें दिखाई जाती हैं। फिल्मों की शूटिंग करते समय लोकेशन का खास ध्यान दिया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन जगहों में से कुछ काफी खतरनाक भी हो सकती हैं। इनमें से कई जगहें ऐसी भी हैं जहां शूटिंग करने पर जान जाने का खतरा भी रहता है। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिनकी शूटिंग दुनिया के बेहद खतरनाक लोकेशन्स पर हुई है।
-
Love Story 2050
ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े आइलैंड ‘कंगारू आइलैंड’ पर ‘लव स्टोरी 2050’ की शूटिंग की गई थी। इस आइलैंड की 1/5 जमीन बिजली के गिरने की वजह से जली हुई है। इस जगह पर हमेशा बिजली गिरने का खतरा बना रहता है। -
The Hero: Love Story of a Spy
इस फिल्म के एक सीन की शूटिंग स्फिंक्स ऑब्जर्वेटरी से शूट की गई है जो स्विट्जरलैंड में जंगफ्राजोक पर्वत की चोटी पर है। इस जगह पर चिलचिलाती ठंड होती है, तापमान शून्य से काफी नीचे होता है। इस जगह पर शूट करना बहुत ही खतरनाक होता है। -
Don: The Chase Begins
शाहरुख खान की इस फिल्म की शूटिंग पेट्रोनास ट्विन टावर्स में की गई थी। ये 15000 फीट की सबसे ऊंची मीनार है और उनके बीच का पुल जमीन से 558 फीट ऊपर है। इस पुल की वजह से एक्रोफोबिया (ऊंचाई का डर) होने का खतरा रहता है। -
Kabul Express
कबीर खान की फिल्म काबुल एक्सप्रेस की शूटिंग अफगानिस्तान के कंधार में हुई थी। ये शहर कई आतंकी समूहों का घर है। -
Jab We Met
करीना कपूर और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘जब वी मेट’ का गाना ‘ये इश्क हाय’ भी भारत के एक बेहद खतरनाक लोकेशन पर शूट की गई थी। गाने की शूटिंग हिमाचल के रोहतांग पास में हुई थी। ये एरिया खराब मौसम और तूफानों के चलते काफी खतरनाक माना जाता है। -
Pushpa 2
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के एक हिस्से की शूटिंग मल्कानगिरी जिले के स्वाभिमान अंचल एरिया में की जाने वाली है। यह एरिया तीन तरफ से पानी से घिरा हुआ है। यह जगह वहां के लोगों के लिए पहले नो-गो जोन एरिया भी था। इस जगह पर शूटिंग करने के लिए निर्माताओं ने मल्कानगिरी जिला कलेक्टर से परमिशन ले ली है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यहां मई में फिल्म की शूटिंग की जाएगी।
