-
अपने टीवी शो क्वांटिको के जरिए हमेशा से लाइम लाइट में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, इस बार में वे खास दो कारणों से सुर्खियों में है। पहला ये कि वे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेस में शामिल हो चुकी हैं। आगे की स्लाइड में देखिए देशी गर्ल के अमेरिका वाले घर की तस्वीरें।
-
बता दें कि ये घर उन्होंने अपने अमेरिकी प्रोजेक्ट के चलते लिया था। वे कुछ सालों के लिए लिए न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई हैं।
-
प्रियंका के घर की ये तस्वीरें फिल्मी समीक्षक अनुपमा चोपड़ा ने देशी गर्ल के घर की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट थीं।
बता दें कि अनुपमा अपने शो 'बिनीथ द सर्फेस' की शूटिंग के लिए प्रियंका से मिलने उनके न्यूयॉर्क स्थित उनके घर गई थीं। -
तभी उन्होंने देशी गर्ल के शानदार घर की फोटो क्लिक और पोस्ट कर दीं।
उन्होंने तस्वीरों का एक कोलाज भी ट्वीट किया है…इससे पहले प्रियंका की तस्वीरों में कई बार उनके घर की झलक हमें देखने को मिली। -
गौरतलब है कि अपने अपकमिंग कार्यक्रमों के शेड्यूल को देखते हुए प्रियंका फिलहाल भारत में नहीं पा रही हैं। लिहाजा उनका मुबंई आना भी बहुत कम हो रहा है। यही वजह है कि वे 5 सालों के लिए अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं।
-
इन दिनों वह अपने शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपनी हैक्टिक शेड्यूल उन्होंने वहीं रहना मुनासिब समझा। अगले साल 19 मई को उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' रिलीज़ होने जा रही है, जिसमें वह ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आएंगी।
