-
गणेश चतुर्थी पर मुकेश अंबानी के घर पूजा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के भी तमाम स्टार्स पहुंचे थे। कार्यक्रम में एक शख्स ने लोगों का खूब ध्यान अपनी तरफ खींचा। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा थे। लोगों का अटेंशन ग्रैब करने के पीछे कारण था कि कुछ महीने पहले ही सगाई टूटने के बाद वह किसी महिला मित्र के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे। आइए जानते हैं कौन हैं ये 'मिस्ट्री गर्ल'।(All Pics: Neelam Upadhyay Instagram)
-
इस मिस्ट्री गर्ल का नाम है नीलम उपाध्याय। नीलम तेलुगू फिल्मों में अभिनेत्री हैं।
-
दरअसल अंबानी के यहां पूजा के बाद सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीलम को टैग करते हुए अपनी तस्वीर लगाई थी।
-
नीलम ने भी सिद्धार्थ के साथ की तस्वीर अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाई थी।
-
अब इन बातों का बाजार गर्म है कि सिद्धार्थ और नीलम रिलेशनशिप में हैं।
-
नीलम ने साल 2012 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। नीलम की पहली फिल्म थी मिस्टर 7।
-
इसके बाद नीलम ने ओम शांति ओम, एक्शन 3 डी, उन्नोडु ओरू नाल जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया।
-
नीलम उपाध्याय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।