-
जानवरों के प्रति प्रियंका का प्यार सभी जानते हैं लेकिन अब वे इन बच्चों के संग खुशियों की बारिश कर रही हैं। जी हां, इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अफ्रीकी ट्रिप पर हैं, जहां पर वे वहां के बच्चों संग अपना क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रही हैं। (Instagram)

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में हैं, जहां पर वहां छोटे बड़े बच्चों के साथ काफी घुलने मिलने की कोशिश कर रही हैं। (Instagram) -
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ के साथ साउथ अफ्रीका में बच्चों के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए प्रमोट टीम का हिस्सा हैं। हाल ही उन्होंने यूनिसेफ की टीम के साथ फोटो साझा की। प्रियंका ने अफ्रीकी बच्चों सग फोटो अपलोड कर लिखा कि यह पहल उनके दिल के बेहद करीब है, लिहाजा इसका हिस्सा होकर काफी खुश हैं। (Instagram)

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने वहां के कई यौन शोषण के शिकार बच्चों से मुलाकात भी की। (Instagram) 
गौरतलब है कि यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका में यूनिसेफ की एक नई शुरुआत को प्रमोट करने पहुंची। (Instagram) 
इस पहल को प्रमोट करने के लिए प्रियंका ने वहां के कुछ फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रियंका के फैंस के जरिए शेयर किए हैं। एक वीडियो में वहां की बच्ची उनके बालों को छूकर उनकी तारीफ कर रही थी जिस पर प्रियंका ने कहा 'तुम्हारे बाल भी बहुत अच्छे हैं। (Instagram) 
इस पर बच्ची बोली आपके बहुत सिल्की और अच्छे हैं, प्रियंका ने उसे समझाते हुए कहा तुम्हारे कर्ली हैं लेकिन बहुत प्यारे हैं। (Instagram) -
दिलचस्प ये है कि प्रियंका को न ही इनकी भाषा समझ आती है और ही न इन बच्चों को उनकी भाषा समझ आती है। लेकिन फिर भी एक दूसरे के साथ काफी अच्छे से घुल-मिल गए हैं।
-
प्रियंका के हाथ पर बने टैटू को निहारती अफ्रीकन गर्ल (Instagram)
-
अफ्रीकन के साथ गन्ना खातीं प्रियंका चोपड़ा।
-