-
ये साल प्रियंका चोपड़ा के लिए काफी बिजी साल रहा। उन्होंने अपने सीरियल क्वांटिको के लिए वाहवाही लूटी। हॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म बेवाच की शूटिंग की और साथ ही टाइम्स मैगजीन के कवर की भी शोभा बढ़ाई। आज (18 जुलाई) अपना 34वां बर्थडे मना रही प्रियंका ने ना केवल फिल्मों में बल्कि ग्लोबली एक अपनी एक पहचान बना ली है। आज बतौर ग्लोबल स्टार पहचानी जाने वाली प्रियंका ने 2003 में 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक बाद एक सफलता से उन्होंने साबित कर दिया कि बॉलीवुड में कामयाबी हासिल करने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास कोई गॉडफादर हो।
-
प्रियंका ने 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। 2003 में बॉलीवुड में डेब्यू के बाद इसी साल उनकी फिल्म अंदाज आई। इसके बाद 2004 में मुझसे शादी करोगी आई। इस फिल्म के बाद आई थ्रिलर फिल्म एतराज में प्रियंका के काम की काफी तारीफ हुई।

साल 2006 तक प्रियंका ने खद को बतौर लीडिंग एक्ट्रेस एस्टैबलिश कर लिया था। 2008 में आई फिल्म फैशन के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। 
प्रियंका ने बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स, डायपेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ काम किया है। 2015 में उन्होंने हॉलीवुड टीवी सीरीज क्वाटिंको में भी काम किया। फिलहाल वह इस सीरियल के दूसरे सीजन के लिए शूटिंग कर रही हैं। 
प्रियंका ने हॉलीवुड के मशहूर कलाकर डेन जॉन्सन (द रॉक) के साथ भी काम किया है। उनकी फिल्म बेवॉच 19 मई 2017 को रिलीज होगी। -
प्रियंका इस साल ऑस्कर की प्रेजेंटर्स में से एक थीं। उन्होंने बेस्ट फिल्म एडिटिंग के लिए मार्गरेट सिक्सल को अवॉर्ड दिया था।

इस साल हुए व्हाइट हाउस कॉरसपौन्डैंट्स डिनर में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थीं। यह बराक ओबामा के कार्यकाल का आखिरी कॉरसपौन्डैंट्स डिनर था। 
अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको के जरिए तारीफें बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने 22वें एनुअल स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड में रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई थी। -
फिल्में, गाने, टीवी शो के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने मैगजीन के कवर पेज पर छाकर भी सुर्खियां बटोरीं।
-
हाल ही में मैक्सिम मैगजीन के कवर पेज पर छपी इस तस्वीर के चलते प्रियंका पर सोशल मीडिया में खूब कमेंट हुए थे। लेकिन इसका करारा जवाब देते हुए प्रियंका ने ये दूसरी तस्वीर शेयर की थी और सबके चुप करा दिया था।

फिलहाल क्वांटिको सीजन-2 की शूटिंग में बिजी प्रियंका अकसर सेट से तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।