-
प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकीं हैं। हाल ही में हुए ग्रैमी अवार्ड(Grammy Award) में प्रियंका अपने पति निक जोनस और उनके भाईयों के साथ शामिल हुईं। प्रियंका चोपड़ा ने इस इवेंट की कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर ये सारी तस्वीरें बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इस अवार्ड शो में बहुत ही बेहतरीन लगीं और एक अलग लुक में भी दिखीं। प्रियंका चोपड़ा ने गाउन पहना था। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस इवेंट से जुड़ी हर अपडेट अपने फैंस से शेयर कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने एक और फोटो जोनास ब्रदर्स के साथ शेयर की है। आइए देखते हैं फोटोज-
-
इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने सफेद रंग की गाउन पहन रखी है। इस गाउन का गला आगे से लंबा कटा हुआ है। गाउन के साथ प्रियंका चोपड़ा ने इयररिंग्स भी कैरी किया है।
-
इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने एक बेहतरीन गाउन पहन रखीं हैं। साथ ही उन्होंने एक नेकपीस भी पहन रखा हैं। इस ड्रेस की स्लीट साइड से खुली हुई है। प्रियंका के इस फोटो पर अब तक 2,152,767 लाइक्स आ चुकें हैं।
-
इस फोटो में प्रियंका के बैक साइड की ड्रेस देखने को मिल रही है। फोटो में प्रियंका ने अपने गाउन को एक हाथ से पकड़ रखा है। उन्होंने अपने दूसरे हाथ में एक क्लच लिया हुआ है। प्रियंका के इस फोटो पर भी अब तक 2,152,767 लाइक्स आ चुकें हैं।
-
इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ खड़ी हैं। निक ने भी ब्राउन कलर का बेहतरीन सूट पहना है। इस फोटो पर अब तक 1,781,581 लाइक्स आ चुकें हैं।
इस तस्वीर में प्रियंका अपने पति, जोनस ब्रदर्स और जेठानियों के साथ खड़ी हैं। इस फोटो पर अब तक 1,587,694 लाइक्स आ चुकें हैं।
