-
प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ सालों से न्यूयॉर्क शिफ्ट हो चुकी हैं और वहीं घर भी खरीद चुकी हैं। हॉलीवुड की सफल टीवी सीरीज क्वांटिको, फिल्म बेवॉच और कई अवॉर्ड फंक्शन में नजर आ चुकी प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड में ही व्यस्त हैं। प्रियंका की आखिरी हिन्दी फिल्म जय गंगाजल थी। हॉलीवुड में बतौर एक्टर काम करने के अलावा प्रियंका इन दिनों भोजपुरी, पंजाबी, और मराठी फिल्में प्रोड्यूस भी कर रही हैं। न्यूयॉर्क में अपने घर में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका अपने घर और वहां की अपनी जिंदगी के बारे में बताती हैं। न्यूयॉर्क में बेहद खूबसूरत घर में रह रही प्रियंका इस इंटरव्यू में खुद किचन में चाय बनाती भी नजर आती हैं। हालांकि वो साफ कर देती हैं कि उन्हें ज्यादा कुकिंग नहीं आती। बातचीत के दौरान प्रियंका बताती है कि वो एक चीज जो वो बॉलीवुड में सबसे ज्याद मिस करती हैं वो है बॉलीवुड का फिल्मी डांस। प्रियंका बॉलीवुड फिल्मों के म्युजिक और डांस को याद करते हुए आगे बताती है कि घर से इतनी दूर रहने पर उन्हें सबसे ज्यादा आचार की याद आती है और वो आचार के बिना नहीं रह सकती। आगे के स्लाइड्स में देखिए प्रियंका चोपड़ा का घर और उनसे जुड़ी कुछ और बातें…. (सभी पिक्चर्स- यूट्यूब वीडियो)
प्रियंका बताती है कि उनका मुंबई के अपने पूरे स्टॉफ के जैसा स्टॉफ उन्होंने वहां भी रख लिया है। लेकिन वो अपनी कुक बसंती की नहीं छोड़ पाई। प्रियंका कहती है कि बसंती उनके यहां तीन पीढ़ी से कुक हैं। -
प्रियंका के घर में गेम रूम भी है। जहां स्नूकर रखा हुआ है।
-
अपने किचन में चाय बनाती प्रियंका।
-
प्रियंका का घर बेहद खूबसूरत है उन्हें घर में एक निजी थिएटर, जिम, पूल, गेम रूम भी है। इस घर को तलाशने में प्रियंका को करीब 2 महीने का वक्त लगा था। उनके घर से स्टूडियो का रास्ता सिर्फ 15 मिनट का है।
-
प्रियंका के घर का ड्राइंग रूम।
