-
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक पाकिस्तानी मॉडल जाहले सरहदी काफी हद तक प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखती हैं। इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने वाली जाहले ने अपनी तमाम तस्वीरें फोटो शेयरिंग साइट पर शेयर की हैं।
-
उन्होंने अपने इंटरव्यू में भी यह बात कबूल की थी कि कई बार उनका इस बात को लेकर मजाक बनाया जाता है कि वह प्रियंका जैसी दिखती हैं।
-
जाहले ने कहा- मैंने उसी साल काम करना शुरू किया था जब पाकिस्तान में भारतीय चैनलों को बैन कर दिया गया था और प्रियंका मिस वर्ल्ड बन गई थीं। मुझे याद है कि मैं एक शो होस्ट कर रही थी और तमाम लोगों को लगा कि प्रियंका शो होस्ट कर रही है।
-
जाहले ने बताया कि तब से यह होता ही रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात की शर्त लगा सकती हूं कि अब तक यह बात प्रियंका को भी मेरे बारे में पता लग चुका होगा।
-
अपनी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा याद करते हुए जाहले ने बताया कि एक बार मेरे साथ काम कर रहे एक भारतीय दोस्त ने अपने एक दोस्त को मेरी तस्वीर भेजी। इस पर उसके दोस्त की प्रतिक्रिया कुछ ऐसी थी- यह कौन है? प्रियंका की कजिन ऐसी तो नहीं दिखती है।
-
यह पहली बार नहीं है कि किसी भारतीय बॉलीवुड स्टार की तरह दिखनी वाली कोई लड़की मिली है। तमाम ऐसे स्टार्स हैं जिनकी तरह दिखने वाली शख्सियत दुनिया में मौजूद हैं।
-
जाहले सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके ढाई लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
-
वह अब तक ढाई हजार से ज्यादा तस्वीरें फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुकी हैं।
-
(All Photo's Credit: Zhalay Sarhadi Instagram)
-
-