-
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द क्वांटिको सीजन-3 से एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह इस शो के पिछले दो सीजन्स में नजर आ चुकी हैं और अब यह तीसरी बार होगा जब वह इस धारावाहिक में FBI एजेंट एलेन पैरिश का किरदार निभाती नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा पिछले साल फिल्म बेवॉच में नजर आई थीं और यह उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म थी। फिल्म में उनका रोल निगेटिव था लेकिन उन्होंने अपना काम बखूबी किया था। फिल्म हालांकि भारत में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन विदेशों में इसने अच्छा बिजनेस किया। अब क्वांटिको के लिए आप उन्हें इन नई तस्वीरों में काफी अलग अवतार में देख सकते हैं। (Image Source: Priyanka Chopra Fan Page Twitter)
-
इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज से शेयर किया गया है और इसमें आप प्रियंका को अपने जख्मी पार्टनर मिचैल सेट्जमैन के काफी करीब देख सकते हैं।
-
क्वांटिको-3 प्रोमो वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया है और इसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। तो एलेन पैरिश हथियारों के साथ तैयार है एक बार फिर से आपके होश उड़ाने के लिए।
-
क्वांटिको-3 का यह नया पोस्टर भी हाल ही में रिलीज किया गया है। पहले की तरह एक बार फिर आप अपने इस पसंदीदा शो को टीवी चैनल एबीसी पर देख पाएंगे।
-
प्रियंका चोपड़ा की यह नई तस्वीर भी उनके फैन पेज द्वारा शेयर की गई है। बता दें कि प्रियंका पिछले काफी वक्त से किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं।
-
प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थी।
-
क्वांटिको-3 के प्रोमो वीडियो से प्रियंका चोपड़ा का लुक।
