-
Happy Birthday Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा आज अपना चालीसवां जन्मदिन मना रही हैं। ये जन्म दिन प्रियंका के लिए बेहद खास है। दरअसल वह अपनी बेटी के साथ अपना पहला बर्थडे मना रही हैं। देश दुनिया से फैंस उन्हें विश कर रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें विश किया।
-
प्रियंका चोपड़ा के यूं तो बॉलीवुड में कई बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन वहीं कुछ बड़े नाम ऐसे भी हैं जिनसे प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते सामान्य नहीं है। आइए जानते हैं उन सितारों के नाम जिनसे प्रियंका के मनमुटाव की खबरें काफी सुर्खियों में रही।
-
प्रियंका चोपड़ा ने ऐन वक्त पर खुद को सलमान खान की फिल्म भारत से किनारे कर लिया था। तब से सलमान और उनके बीच दूरियां बढ़ गई थीं।
-
प्रियंका चोपड़ा अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन फिल्म ऐतराज के बाद अक्षय ने प्रियंका के साथ कोई फिल्म नहीं की। दरअसल दोनों के बीच तनाव का कारण बनी थीं ट्विंकल खन्ना।
-
ट्विंकल खन्ना को लगता था कि प्रियंका का उनके पति अक्षय के साथ अफेयर है। इस कारण दोनों एक्ट्रेसेस में हमेशा 36 का ही आंकड़ा रहा।
-
प्रियंका चोपड़ा शाहिद कपूर के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच काफी दूरियां बढ़ गई थीं।
-
विद्या बालन के साथ भी प्रियंका के मनमुटाव की खबरें आम रही हैं। कई बार लिखा गया कि शाहिद कपूर के कारण ही दोनों के बीच अनबन हुई थी।
-
करीना कपूर के साथ भी प्रियंका के रिश्ते सामान्य नहीं हैं। करण जौहर के शो में दोनों एक दूसरे पर कई तरह की फब्तियां कस चुकी हैं।
