-
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने Oscar 2019 में पति निक जोनस के साथ शिरकत की। ऐसे में निक जोनस के साथ प्रियंका ऑस्कर के रेड कार्पेट पर भी चलीं। इस दौरान प्रियंका ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षिक किया। इसके दो कारण थे। पहला- प्रियंका शादी के बाद पहली बार ऑस्कर के रेड कार्पेट पर पति निक के साथ वॉक करती नजर आईं। दूसरा- प्रियंका ने ऐसा गाउन पहना था जो पहले लोगों की नजरों में आ चुका था। लेकिन जब प्रियंका ने इसे पहना तो सब याद करते रह गए कि इस गाउन को पहले कहां देखा है। बता दें, प्रियंका का ये फ्लॉलेस ब्लैक गाउन 2018 Haute Couture collection से है। यह गाउन @eliesaabworld द्वारा डिजाइन किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें कोलाज में एक तरफ यह गाउन मॉडल ने पहना है, तो दूसरी तरफ प्रियंका तस्वीर है जिसमें एक्ट्रेस ऑस्कर रेड कार्पेट में ये गाउन पहने नजर आ रही हैं। बता दें, इससे पहले भी एक्ट्रेस ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आ चुकी हैं। साल 2016 में प्रियंका को ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंटर के लिए बुलाया गया था। ऐसे में प्रियंका के हाथ में बेस्ट फिल्म एडिटिंग कैटेगरी का अवॉर्ड था। जिसे उस साल 'मैड मैक्स:फ्यूरी रोड' फिल्म ने जीता था। देखें प्रियंका और निक की इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स की तस्वीरें:- (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम फैन पेज से ली गई हैं।)
-
प्रियंका का ये फ्लॉलेस ब्लैक गाउन 2018 Haute Couture collection से है। यह गाउन @eliesaabworld द्वारा डिजाइन किया गया है।
-
सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं
-
एक्ट्रेस प्रियंका पहली बार ऑस्कर के रेड कार्पेट पर पति निक के साथ
-
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
-
प्रियंका ने ब्लैक कलर का गाउन पहना हुआ था। जिसमें वह बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने भी स्मार्ट ब्लैक सूट पहना हुआ था जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।
-
निक और प्रियंका एक साथ रेड कार्पेट पर चलते हुए काफी एंजॉए करते दिखे। इस कपल ने वहां मौजूद लोगों की काफी अटेंशल हासिल की।
-
प्रियंका अपने फैशन का जलवा कैटवॉक करते हुए बिखेरती दिख रही हैं।
-
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
-
तस्वीर में प्रियंका अपने फ्लॉलेस ब्लैक लॉन्ग गाउन के साथ तेजी से आगे की तरफ चलती दिखती हैं।
-
ऑस्कर कार्पेट में प्रियंका चोपड़ा।
-
पति निक जोनस के साथ खिलखिलाकर हंसते दिखीं प्रियंका चोपड़ा
-
इंडियन और ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका को साल 2016 में 88वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान अवॉर्ड प्रेजेंटर के तौर पर चुना गया था। प्रियंका बॉलीवुड से पहली ऐसी हस्ती हैं जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड देनी के लिए चुना गया था।
-
यह देश के लिए गर्व की बात है। केलिफोर्निया के डोल्बी थियेटर में आयोजित साल 2016 के इवेंट में प्रियंका को यह सम्मान हासिल हुआ था।
-
ऐसे में प्रियंका के हाथ में बेस्ट फिल्म एडिटिंग कैटेगरी का अवॉर्ड था। जिसे उस साल 'मैड मैक्स:फ्यूरी रोड' फिल्म ने जीता था।
