-
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 19 दिसंबर को मुंबई में ग्रांड रिसेप्शन दिया। जहां पर प्रियंका और निक के दोस्तों और मीडिया के लिए पार्टी रखी। प्रियंका और निक की शादी को 20 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन जश्न अब भी जारी हैं। 1 और 2 दिसंबर को हिंदू और कैथोलिक रिवाज से शादी करने के बाद प्रियंका ने दिल्ली में शानदार पार्टी दी थी, जिसमें पीएम मोदी समेत तमाम जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी और 19 दिसंबर को उन्होंने मुंबई में अपने करीबियों के लिए पार्टी रखी। बीते दिन हुई देसी गर्ल की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वारयल हो रही हैं। रिसेप्शन की तस्वीरों को देखकर जहां कई फैंस प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनके मेकअप और ड्रेस को लेकर भद्दा लुक करार दे रहे हैं। (All Pics- Instagram)
-
मुंबई के रिसेप्शन में प्रियंका ने गहरे नीले रंग की डिजाइनर ड्रेस पहनी, जिसे फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया। वहीं निक ने ब्लू रंग का सूट पहना।
-
रिसेप्शन के दौरान जैसे ही प्रियंका-निक आए तो सभी मेहमानों ने उनका जोरदार तालियों से स्वागत किया।
-
मुंबई के रिसेप्शन में प्रियंका ने गहरे नीले रंग की डिजाइनर ड्रेस पहनी, जिसे फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया। वहीं निक ने ब्लू रंग का सूट पैंट पहना।
-
फॉर्मल देसी लुक में निक जहां काफी कूल दिखे तो प्रियंका देसी और वेस्टर्न के कॉम्बिनेशन में नजर आईं। प्रियंका मांग में सिंदूर और जूड़े के हेयरस्टाइल में दिखीं।
-
मुंबई के रिसेप्शन में प्रियंका पूरे देसी अंदाज में मेहमानों का हाथ जोड़कर नमस्कार कर स्वागत करती रहीं। साथ ही अपने हसबैंड निक को मेहमानों से मुखातिब कराती रहीं।
-
ज्यादातर फैंस को प्रियंका का मुंबई के रिसेप्शन वाला यह लुक खास पसंद नहीं आया। उनकी तस्वीरों पर तमाम तरह के भले-बुरे कमेंट किए जा रहे हैं।