-
2015 बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के लिए रिकॉर्ड तोड़ कमाई वाला साल रहा। इस साल उनकी एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा खास धमाल मचाया। बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो। लेकिन हम यहां सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि उन सभी सितारों की फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनकी फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं। इनमें सलमान के अलावा कंगना, अक्षय, दीपिका, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन ने खास तौर पर धमाल मचाया है। हालांकि इनके अलावा और भी कई सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज बिजनेस किया है।
-
सलमान की प्रेम रतन धन पायो और बजरंगी भाईजान दोनों ही फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके 300 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।
-
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स भी इस साल की सुपरहिट फिल्म में से एक है। फिल्म में कंगना का हरियाणवी दत्तो वाला किरदार हर किसी को अपनी रिझा गया।
-
डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की पीकू ने भी अच्छा खासा बिजनेस किया। फिल्म में इरफान की एक्टिंग को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
-
वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा स्टारर मूवी ABCD2 के लिए भले ही लोगों का मानना ये रहा हो कि पिछली वाली ABCD से ज्यादा धमाल नहीं दिखा सकी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 105 करोड़ की कमाई की।
अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और अनिल कपूर स्टारर मूवी दिल धड़कने दो ने 76 करोड़ से ज्यादा का व्यापार किया। अक्षय कुमार और जैकलीन की फिल्म गब्बर इज बैक ने भी बॉक्सऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। फिल्म ने 82 करोड़ 47 लाख का बिजनेस किया। वहीं अजय देवगन और तब्बू की दृश्यम की मिस्ट्री को भी काफी लोग देखने पहंचे। -
न्यूकमर्स स्टारर मूवी प्यार का पंचनामा 2 भी इस साल की हिट मूवी लिस्ट में शामिल हो गई। फिल्म की पहले दिन की कमाई 22.75 करोड़ रुपए थी। 100 करोड़ के पास तो नहीं पहुंची लेकिन 61.23 करोड़ तक एवरेज रही।
-
अनिल कपूर, श्रुति हासन, जॉन अब्राहम और नाना पाटेकर की मूवी वेलकॉम बैक 2 100 करोड़ के क्लब तक नहीं पहुंच सकी लेकिन फिर भी मजनूभाई के डायलॉग ने 96 करोड़ करके बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी सुर्खियां बटोरी।
-
ऋचा चढ्डा की मूवी मशान भी कांस फिल्म फेस्टिवल में काफी सराही गई।
संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी जज्बा में इरफान खान ऐश्वर्या राय का कमबैक भी सराहनीय रहा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। अब्बास मस्तान के निर्देशन में कपिल शर्मा स्टारर मूवी किस- किस को प्यार करूं कॉमेडी नाइट के शो की तरह दर्शकों को हसांने में कामयाब रही। फिल्म ने 50 करोड़ का बिजनेस किया। सलमान खान द्वारा लॉन्च की हीरो भी एवरेज रही। फिल्म अथिया शेट्टी और सूरज पांचोली ने पहली बार के हिसाब से अच्छा रेसपोंस दिया। आरुषि हत्याकांड पर आधारित मूवी तलवार ने बुद्धजीवियों का ध्यान अपनी ओर बखूबी खींचा। वरुण धवन- यामी गौतम की बदलापुर 100 करोड़ तक नहीं लेकिन फिल्म के गानों की वजह दर्शकों का ध्यान बखूबी खिचा। फिल्म ने 50 करोड़ की कमाई की। -
आयुष्मान खुराना की मूवी जोर लगाके हाइशा ने अलग तरह से स्टोरी को बयां किया। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई।
अक्षय कुमार की सिंह इस ब्लिंग से शानदार परफोर्मेंस वाली मूवी बेबी रही। फिल्म ने करीब 95 करोड़ का बिजनेस किया।
