-
सोनी एंटरटेनमेंट पर 27 नवंबर से शुरू हुए नए धारावाहिक 'पोरस' की इन दिनों काफी चर्चा है। इस ऐतिहासिक शो में पोरस और सम्राट सिकंदर के युद्ध को शानदार अंदाज में दिखाया जाएगा। ये तो सभी जानते हैं की पोरस ने यूनानी सम्राट सिकंदर को मात देते हुए भारत पर अपनी जीत का झंडा फहराया था। ऐसे में इस ऐतिहासिक शो पर सबकी नजरें हैं। जहां शो का प्लॉट इतना शानदार है वहीं निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने इसकी शूटिंग के लिए थाइलैंड की खूबसूरत लोकेशन को चुना है। शो की पूरी स्टारकास्ट इन दिनों थाइलैंड में शो की शूटिंग कर रही है। चलिए आपको बताते हैं इस शो की लोकेशन से जुड़ी कुछ खास बातें।
-
इस ऐतिहासिक शो को थाईलैंड के खाओसोक आईलैंड में की जा रही है। इस लोकेशन के आसपास पेड़, पहाड़, झील और पानी की खूबसूरत लोकेशन मौजूद हैं।
-
शो के निर्माता ने इस लोकेशन को कई अन्य लोकेशन देखने के बाद फाइनल किया है। उन्होंने इससे पहले वियतनाम और इंडोनेशिया की लोकेशन को भी देखा था लेकिन बाद में थाइलैंड को फाइनल किया।
-
इस लोकेशन को चुनने का एक मकसद ये भी था कि निर्माता पुराने भारत को दिखाना चाहते थे। वह समुद्र की जगह बहती हुई नदी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि पुराने जमाने में व्यापार और आने जाने के लिए नदी का इस्तेमाल किया जाता था। उनका कहना था कि पहले जमाने में नदी काफी चौड़ी होती थी लेकिन अब नदियां पतली हो गई हैं। शो की कुछ शूटिंग पानी के अंदर भी की गई है।
-
ये एक ऐसी लोकेशन है जहां अभी तक किसी अन्य भारतीय टीवी शो की शूटिंग नहीं हुई है। पोरस पहला शो है जिसकी इस खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग हो रही है।
-
इस लोकेशन से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि यहां पर हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म पाइरेट्स ऑफ केरेबियन के कुछ हिस्से की शूटिंग भी हो चुकी है।
-
शो के भव्य सेटअप को थाईलैंड की टीम और भारत के सेटअप डिजाइनर ने मिलकर तैयार किया है।
-
इस शो की शूटिंग के लिए मुख्य लोकेशन के तौर पर पहाड़ और झील का इस्तेमाल किया जा रहा है।
-
ये लोकेशन 300 फीट गहरे पानी के ऊपर है। यहां पूरी यूनिट को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है।
