-
महिलाओं की अजादी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। महिलाएं क्या पहने और क्या नहीं इस पर आए दिन बहस होती रहती हैं। मिडल ईस्ट के अधिकतर देशों में महिलाओं को लेकर काफी सख्त कानून है। जिसे तोड़ने पर महिला को दोषी पाया जाता है और उन्हें सजा भी दी जाती है। पुरुषों की तरह आजादी इन देशों की महिलाओं को नहीं मिली हुई हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
मिस्त्र में कुछ दिनों पहले हाएफा वेहब (Haifa Wehbe) नाम की पॉपस्टार ने लाइव स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। जिसके बाद से उस पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ काहिरा में इस लाइव परफार्मेंस के दौरान हाएफा ने काफी छोटी शॉर्ट्स पहनीं नजर आईं थीं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
जो वहां मौजूद कई लोगों को नागवार गुजरी। काहिरा की एक फीमेल जर्नलिस्ट को हाएफा की यह ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने टूरिज्म पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) -
इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हाएफा पर केस दर्ज कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने इस शो को आयोजित करने वाली ग्रुप को भी नोटिस भेजा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही मिस्त्र के एक वकील नबीह अल-वासाह ने महिलाओं को लेकर बड़ा बयान दिया था। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
नबील के मुताबिक छोटे कपड़े पहनने वाली महिलाएं रेप के ही लायक हैं। उनका रेप करना मर्दों की ड्यूटी बनती है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह हाएफा को बैन नहीं करेंगे बल्कि उन्हें समझाया जाएगा। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) जबकि इस पूरे मामले पर हाएफा ने हैरानी जताया। उन्होंने कहा कि यकीन नहीं आता कि मेरी शिकायत एक महिला ने की। यह मेरे लिए काफी हैरान करने वाली बात है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)