-
Indians with Bear Grylls: बेयर ग्रिल्स का शो इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स बेहद पॉपुलर है। सालों से यह शो लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो में देश दुनिया का जानी मानी हस्तियां बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों की खाक छानती नजर आई हैं। कई भारतीय हस्तियां भी बेयर ग्रिल्स के शो का हिस्सा बनी हैं। आइए जानते हैं उनके नाम:
-
Narendra Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेयर ग्रिल्स के शो का हिस्सा बन चुके हैं। शो के उस एपिसोड को 3.6 बिलियन व्यूज मिले थे।
-
Rajnikanth: कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों की खाक छान चुके हैं।
-
Akshay Kumar: बेयर ग्रिल्स के शो का हिस्सा बनने वालों में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है।
-
Ajay Devgn: साल 2021 में अजय देवगन ने भी बेयर ग्रिल्स के साथ उनके शो में अपना जलवा दिखाया था।
-
Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल को भी बेयर ग्रिल्स के साथ उनके शो में जंगलों की खाक छानते देखा गया था।
-
Ranveer Singh: रणवीर सिंह जल्द बेयर ग्रिल्स के साथ उनके शो में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग भी हो चुकी है और ट्रेलर भी आ गया है। माना जा रहा है ये शो जुलाई महीने में टेलीकास्ट होगा।