-
कोका कोला गर्ल के नाम से मशहूर ओनिमा कश्यप जल्द बॉलीवुड में एंट्री मारने जा रही हैं। अभी हाल ही में यूट्यूब स्टार भुवन बाम के साथ उनका एक वीडियो सॉन्ग खूब वायरल हुआ था। 'संग हूं तेरे' नाम का ये सॉन्ग लोगों को खूब पसंद आया। बताया जा रहा है कि इस गाने की सफलता के बाद ओनिमा को बॉलीवुड से ऑफर मिल रहे हैं। (All Pics: OnimaKashyap/insta)
-
ओनिमा कश्यप ऐड इंडस्ट्री का एक बेहद मशहूर नाम हैं।
-
कोका कोला के अलावा लिम्का, निविया क्रीम, कल्याण ज्वैलर्स, लक्स और लेज जैसे विज्ञापनों के माध्यम से ओनिमा ने घर-घर में अपनी पहचान बना ली है।
-
ओनिमा मॉडल होने के अलावा एक प्रोफेशनल कैनवस आर्टिस्ट भी हैं।
-
ओनिमा ने बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर किया है। इनमें शाहरुख, अमिताभ, आमिर खान, अनुष्का शर्मा और विवेक ओबरॉय का नाम शुमार है।
-
एक इंटरव्यू में ओनिमा ने बताया कि ऐड फिल्में करना उनका पैशन है। कल को वो एक्ट्रेस भी बन गईं तब भी वह ऐड फिल्में करना नहीं छोड़ेंगी।
-
ओनिमा लगभग 7 सालों से ऐड इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।
-
आने वाले दिनों में वह सिल्वर स्क्रीन पर भी नजर आएंगी।