-
तैमूर अली खान आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के जरिए छाए रहते हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के इस स्टारकिड की फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरों को बहुत पसंद किया जाता है। हाल ही में कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें तैमूर अपने पिता सैफ अली खान के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस बार तैमूर पिता सैफ के साथ फुटबॉल खेल रहे हैं। तस्वीरों में तैमूर अपनी रंग-बिरंगी फुटबॉल के पीछे जाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनके पिता सैफ भी तैमूर की उंगली पकड़े नजर आ रहे हैं। सैफ के बेटे तैमूर बहुत एक्टिव हैं कभी वह फुटबॉल खेलते दिखते हैं तो कभी बेडमिंटन पकड़े। देखें तैमूर की ये तस्वीरें:- (फोटोसोर्स: इंडियन एक्सप्रेस)
-
तैमूर अली खान लाल रंग की टी-शर्ट पहने फुटबॉल खेलते हुए।
-
पापा सैफ की उंगली थामे चलते तैमूर अली खान
-
सैफ तैमूर को अक्सर घुमाने के लिए बाहर लेकर आते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें आनी शुरू हो जाती हैं।
-
करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान
-
सैफ के बेटे तैमूर अली खान फुटबॉल खेलते हुए
-
पापा सैफ से कुछ कहते हुए तैमूर अली खान
-
अपने फुटबॉल के साथ बेहद खुश तैमूर अली खान
