-
तैमूर अली खान अपनी मॉम करीना कपूर खान और डैड सैफ अली खान के साथ स्विजरलैंड की सैर पर गए थे। वहीं करीना-सैफ और तैमूर अब स्विजरलैंड हॉलिडे से वापस आ गए हैं। हाल ही में तैमूर अली खान की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में तैमूर अपनी मम्मी करीना की गोदी में हैं। तैमूर ने लाइनों वाली पिंक शट पहनी हुई है, जिसमें मिकी माउस बना हुआ है। वहीं मॉम करीना भी इन तस्वीरों में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। करीना ने ब्लैक हुडी और ब्लू डैनिम पहनी हुई है। देखें तस्वीरें:-
-
बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर खान के ‘नन्हे नवाब’ तैमूर अली खान इंटरनेट पर अपनी क्यूट तस्वीरों के जरिए छाए रहते हैं।
-
करीना कपूर और बेटे तैमूर अली खान स्विजरलैंड ट्रिप से वापस आते हुए।
-
करीना के बेटे का रुतबा अब किसी सेलेब से कम नहीं है।
-
इससे पहले तैमूर अपनी नैनी के साथ एयरपोर्ट में भी नजर आए थे। वहीं तैमूर की एक फैन भी उनके साथ नजर आई थीं।
-
तैमूर अली खान और उनकी फैन
-
इससे पहले तैमूर की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी।
-
इस तस्वीर में तैमूर अपने मम्मी पापा के साथ व्हाइट स्नो में मस्ती करते देखे गए थे।
-
तो वहीं दूसरी तस्वीर में तैमूर को पापा सैफ स्लेज में खींचते हुए दिख रहे हैं।
-
तैमूर और तैमूर की मॉम करीना कपूर खान
-
तैमूर और उनके पिता सैफ अली खान
-
