• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. photos malala satyarthi receive their nobel peace prizes in oslo

NOBEL PRIZE: मलाला यूसुफजई, कैलाश सत्यार्थी को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

By: भाषाAakriti Arora
December 11, 2014 10:00 IST
हमें फॉलो करें
  • भारतीय उप महाद्वीप में बाल अधिकारों को बढ़ावा देने को लेकर काम करने के लिए भारत के कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को साझा तौर पर शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (फोटो: भाषा)
    1/7

    भारतीय उप महाद्वीप में बाल अधिकारों को बढ़ावा देने को लेकर काम करने के लिए भारत के कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को साझा तौर पर शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (फोटो: भाषा)

  • 2/7

    बुधवार को यहां नार्वे की नोबेल समिति के प्रमुख थोर्बजोर्न जगलांद ने पुरस्कार प्रदान करने से पहले अपने संबोधन में कहा, ‘सत्यार्थी और मलाला निश्चित तौर पर वही लोग हैं जिन्हें अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में शांति का मसीहा कहा था।’ उन्होंने कहा, ‘एक लड़की और एक बुजुर्ग व्यक्ति, एक पाकिस्तानी और दूसरा भारतीय, एक मुसलिम और दूसरा हिंदू, दोनों उस गहरी एकजुटता के प्रतीक हैं जिसकी दुनिया को जरूरत है। देशों के बीच भाईचारा।’ (फोटो: भाषा)

  • 3/7

    मलाला को पिछले साल भी शांति के नोबेल के लिए नामांकित किया गया था। उन्होंने तालिबान के हमले के बावजूद पाकिस्तान सरीखे देश में बाल अधिकारों और लड़कियों की शिक्षा के लिए अपने अभियान को जारी रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया। (फोटो: भाषा)

  • 4/7

    सत्यार्थी के गैर सरकारी संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) ने भारत में कारखानों और दूसरे कामकाजी स्थलों से अस्सी हजार से अधिक बच्चों को बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराया। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आइएलओ) के मुताबिक दुनिया भर में 16.8 करोड़ बाल श्रमिक हैं। माना जाता है कि भारत में बाल श्रमिकों का आंकड़ा छह करोड़ के आसपास है। (फोटो: भाषा)

  • 5/7

    सत्यार्थी और मलाला को नोबेल का पदक मिला जो 18 कैरेट ग्रीन गोल्ड का बना है, इस पर 24 कैरेट सोने का पानी चढ़ा है और इसका कुल वजन करीब 175 ग्राम है। सत्यार्थी और मलाला 11 लाख डालर की पुरस्कार राशि को साझा करेंगे। (फोटो: भाषा)

  • 6/7

    पुरस्कार ग्रहण करने के बाद सत्यार्थी ने उपस्थित दर्शकों से कहा कि वे अपने भीतर बच्चे को महसूस करें। उन्होंने कहा, बच्चों के खिलाफ अपराध के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘बच्चे हमारी अकर्मण्यता को लेकर सवाल कर रहे हैं और हमारे कदम को देख रहे हैं। सभी धर्म बच्चों की देखभाल करने की शिक्षा देते हैं।’ (फोटो: भाषा)

  • 7/7

    बाल श्रमिकों की संख्या में कमी का जिक्र करते हुए सत्यार्थी ने कहा, ‘मेरा सपना है कि हर बच्चे को विकास करने के लिए मुक्त किया जाए। बच्चों के सपनों को पूरा नहीं होने देना से बड़ी हिंसा कुछ नहीं है।’ समाज के कमजोर तबकों के लोगों के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए नोबेल पुरस्कार विजेता ने कहा, ‘मैं उन करोड़ों बच्चों का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं जिनकी आवाजें दबी हुई हैं और वे कहीं गुमनामी में जी रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इस सम्मान का श्रेय उन लोगों को जाता है जिन्होंने बच्चों को मुक्त कराने के लिए काम किया और त्याग दिया।’ (फोटो: भाषा)

TOPICS
Kailash Satyarthi
malala yousafzai
अपडेट
IND vs NZ: इशान किशन 784 दिन बाद लौटते ही फ्लाप, चौके से खोला खाता; बस 5 गेंद में ही हो गए आउट
इंडिया ओपन में बदनामी के बाद खेल मंत्रालय अलर्ट; ओलंपिक दावेदारी बचाने के लिए कसी कमर, SAI को दिए कड़े निर्देश
CGHS के लाभार्थियों को कैसे मिलेगा 20 लाख का मेडिक्लेम? नई स्कीम से जुड़ी हर जरूरी जानकारी
‘यूरोप सही दिशा में नहीं जा रहा’, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, डेनमार्क को बताया ‘एहसानफरामोश’
जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक ने क्यों मांगा थर्मामीटर? जानें उनकी पत्नी ने क्या बताया
गुजरात में 22 जनवरी को बंद रहेंगे सभी बूचड़खाने, राम मंदिर से जुड़ी है वजह
IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव का नागपुर में खास ‘शतक’, रोहित-विराट के क्लब में शामिल; धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
किसी और के साथ था रहना तो पति को भिजवा दिया गौहत्या मामले में जेल, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से पढ़ी महिला ने बनाया ‘खतरनाक प्लान’
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में हो सकता है बड़ा इजाफा, 3.25 फिटमेंट फैक्टर की मांग, समझें इसके मायने
छठी में फेल, आज है 15 हजार करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ के मालिक; जानें जोमैटो के को-फाउंडर दीपेंदर गोयल हैरान कर देने वाली कहानी!
बसंत पंचमी पर गार्डन को दें बसंती टच, गमले में लगाएं 5 तरह के ये पीले फूलों वाले पौधे
फोटो गैलरी
12 Photos
Coraline से Chicken Run तक, जब एनिमेशन बन जाता है आर्ट, ये फिल्में आपको बना देंगी इनका दीवाना
1 hour agoJanuary 21, 2026
10 Photos
इन देशों ने नामुमकिन को किया मुमकिन, असंभव मानी जाने वाली समस्याओं का निकाला समाधान
4 hours agoJanuary 21, 2026
11 Photos
भारत में किस तरह फिल्में आ रही लोगों को पसंद, नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखी जाने वाली 10 मूवीज
4 hours agoJanuary 21, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US