-
हर किसी को जीवन में किसी ना किसी चीज से बेहद डर लगता है। बॉलीवुड सितारें भी इस मामले में आम लोगों से ज्यादा अलग नहीं हैं। क्या आपको पता है बॉलीवुड स्टार्स को कैसी मामूली चीजों से फोबिया है। आगे की स्लाइड में देखिए बॉलीवुड स्टार्स और वो चीजें जिनसे उन्हें बेहद डर लगता है।
-
शाहरुख खान को घोड़ा चलाने से डर लगता है। हालांकि कुछ फिल्मों में शाहरुख आपको पर्दे पर घोड़ा चलाते नजर आए होंगे लेकिन हकीकत में शाहरुख घोड़ों से बेहद डरते हैं।
-
अजय देवगन को खाना खाते वक्त हाथ गंदे होने का फोबिया है। अजय खाना खाते वक्त अपने हाथ साफ रखने पर विशेष ध्यान देते हैं।
-
आलिया भट्ट को अंधेरे से डर लगता है। उन्हें अंधेरे का फोबिया है।
-
अनुष्का शर्मा बाइक चलाने से बेहद डरती हैं। मोटरसाइकिल चलाना अनुष्का का सबसे बड़ा फोबिया है।
अर्जुन कपूर को आपने फिल्मों में खूब लड़ते झगड़ते देखा होगा। पर्दे पर कई लोगों को अकेले धूल चटाने वाले अर्जून कपूर एक छत के पंखे से डर जाते हैं। अर्जून को छत के पंखों से बेहद डर लगता है। बताया जाता है कि इसी डर के चलते अर्जून के घर में एक भी पंखा नहीं लगा है। -
कैटरीना कैफ को टमाटर बिल्कुल पसंद नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैटरीना कई बार टोमेटो कैचअप का विज्ञापन करने से भी इंकार कर चुकी हैं।
-
रणबीर कपूर को कॉक्रोच बहुत डरावने लगते हैं। उन्हें कॉक्रोच का फोबिया है।
-
सोनम कपूर को लिफ्ट से बेहद डर लगता है। चाहे कितनी मंजिल ऊपर जाना हो सोनम कभी भी लिफ्ट नहीं लेती और सीढ़ियां हीं पसंद करती हैं।
-
विद्या बालन को बिल्लियों से बेहद जर डर लगता है। वो बिल्लियां देखने से भी बचती है।
-
अभिषेक बच्चन को फल बिल्कुल पसंद नहीं। अभिषेक बच्चन ना तो फल खाते हैं ना फल देखना पसंद करते हैं।