-
कियारा आडवाणी बॉलीवुड की एक उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। फिलहाल उनमें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनने की संभावनाए मौजूद हैं और फिल्म समीझकों ने भी कियारा के अब तक के अभिनय की काफी तारीफ की है। कियारा ने साल 2014 में आई फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। कबीर सदानंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा ने मोहित मारवा, विजेंद्र सिंह और आरिफ लांबा के साथ काम किया था। 'फगली' बॉलीवुड फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई, लेकिन कियारा के काम को सराहा गया। कियारा आडवाणी अपने नाम को लेकर उत्सुकता पैदा कर देती हैं। आइए जानते हैं उनकी कुछ दिलचस्प बातें।
-
कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1992 को मुंबई में हुआ था।
-
कियारा के पिता जगदीप आडवाणी एक बिजनेसमैन हैं।
-
मालूम हो कि कियारा आडवाणी सईद जाफरी की पोती हैं।
-
वहीं, कियारा दिग्गज एक्टर अशोक कुमार की परपोती हैं।
-
कियारा आडवाणी के परिवार का सलमान खान के परिवार से पुराना नाता है और कियारा सलमान के घर आती जाती रही हैं।
-
कियारा ने बताया था कि सलमान खान का बहुत पहले उनकी मौसी शाहीन जाफरी से रिलेशनशिप था।
-
नीरज पांडे निर्देशित फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में कियारा ने धोनी की वाइफ साक्षी का किरदार निभाया था।
-
कियारा आडवाणी ने बताया था कि उन्होंने 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी की वाइफ और गर्लफ्रेंड दोनों किरदारों के लिए ही टेस्ट दिया था।
-
कियारा आडवाणी इस साल अब्बास-मस्तान निर्देशित फिल्म 'मशीन' में नजर आई थीं। लेकिन यह फिल्म भी ज्यादा नहीं चली।
-
कियारा साल 2018 में रिलीज होने वाली तेलुगू फिल्म Bharat Ane Nenu में नजर आने वाली हैं।
-
दिलचस्प है कि कई बार लोग कियारा आडवाणी को उनके नाम की वजह से पॉलिटिशियन लालकृष्ण आडवाणी के घर का समझ लेते हैं
-
कियारा आडवाणी ने एक बार बताया था कि उनके पिता ने फिल्म '3 इडियट्स' देखने के बाद उन्हें मनपसंद करियर चुनने की इजाजत दी थी।
