-
Payal Rohatgi Sangram Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने 9 जुलाई को पहलवान संग्राम सिंह के साथ शादी रचाई थी। दोनों की शादी आगरा के जेपी पैलेस होटल से हुई। शादी के बाद पायल रोहतगी जब पहली बार अपने ससुराल पहुंची तो उनका स्वागत बहुत प्यार और मस्ती के साथ हुआ।
-
पायल रोहतगी औऱ संग्राम सिंह ने तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि किस तरह से पूरा परिवार पायल का स्वागत कर रहा है।
-
पहली बार ससुराल पहुंचने पर पायल का संग्राम के घर वालों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
-
तस्वीरें दोनों के फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। फैंस नए जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
-
तस्वीरें शेयर कर संग्राम औऱ पायल ने एक जैसा ही कैप्शन दिया। दोनों लिखा कि अब मैं इतना बदलने वाला/वाली हूं कि कई लोग हैरान रह जाएंगे।
-
बता दें कि करीब 10 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था।
-
पायल पहले इस शादी के लिए तैयार नहीं थीं। दरअसल पायल ने बताया था कि वह कभी मां नहीं बन सकती हैं इसलिए वह शादी से दूर ही रहना चाहती हैं। -
हालांकि संग्राम उन्हें शादी के लिए मनाते रहे और अंत में सफल भी हुए।