-
पवन सिंह भोजपुरी के बेहतरीन गायक और अभिनेता हैं। उनका गाना, ‘लॉलीपॉप' लागेलू' आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हर पार्टी की शान बन चुका है। पवन सिंह ने 1997 से गायकी की शुरुआत की और उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री को कई हिट म्यूजिक एलबम दिए। लेकिन 2008 में आया उनका लॉलीपॉप गाना बेहद हिट हुआ और अब तक लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता बनी हुई है। पवन सिंह की फ़िल्मों में एंट्री मज़ाक – मज़ाक मे हुई थी लेकिन उनकी पहली ही फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
-
पवन सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि म्यूजिक कंपनी वेब म्यूज़िक के साथ वो गाना गाते थे और उसके ऑनर, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे, पवन सिंह को भाई की तरह मानते थे।
-
पवन सिंह वेब कंपनी के साथ मिलकर गायकी में बहुत अच्छा कर रहे थे। एक दिन उन्होंने उसके ऑनर से मज़ाक में ही कहा कि भैया एक फिल्म बनाते हैं।
-
दोनों ने मिलकर फिल्म बनाई, ‘रंग ली चुनरिया तोहरे नाम', जो बहुत हिट हुई। इस फिल्म के बाद पवन सिंह की पहचान एक गायक के साथ – साथ अभिनेता के रूप में भी होने लगी।
-
पवन सिंह अभी भी गायकी में बेहद सक्रिय हैं और फिल्में भी बनाते हैं। उनकी कुछ सफल फ़िल्मे हैं – ज़िद्दी आशिक़, लोहा पहलवान, त्रिदेव, प्रतिज्ञा, देवरा बड़ा सतावेला, संग्राम आदि। (सभी तस्वीरें- Pawan Singh Instagram)